मध्यप्रदेश

हड़ताल समाप्त! MP के 8 विश्वविद्यालय के शिक्षक-अधिकारी काम पर लौटे, परीक्षाएं नहीं हुई स्थगित

MP College News
x
MP College News: मध्य प्रदेश के 8 विश्वविद्यालयों के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

मध्य प्रदेश के 8 विश्वविद्यालयों के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में विश्वविद्यालयों को परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हड़ताल समाप्त हो गई है। हड़ताल समाप्त हो जाने के बाद स्पष्ट हो गया है कि अब कोई भी परीक्षा स्थगित नहीं होगी। इस संबंध में आयुक्त उच्च शिक्षा के साथी हड़ताल पर रहे विश्वविद्यालय के शिक्षक अधिकारी और कर्मचारी संगठन शामिल हुए। जानकारी मिल रही है कि लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बनी है।

क्या थी कर्मचारियों की मांगे

मध्य प्रदेश के 8 विश्वविद्यालयों में चल रही हड़ताल समाप्त हो गई है। विश्वविद्यालय के शिक्षक अधिकारी और कर्मचारी मांगों के संबंध में बताया गया है कि विश्वविद्यालय के पेंशनर्स को जून 2023 में छठे वेतनमान के अनुरूप 201 प्रतिशत डीजे के साथ पेंशन का भुगतान, पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसी मांगे पर विचार करने के लिए आश्वासन दिया गया है। कहा गया है कि आगामी 3 माह में सकारात्मक रूप से मंत्रिपरिषद के समक्ष मांग प्रस्तुत कर निर्णय लेने के संबंध में विचार किया जाएगा।

बैठक में लिया गया निर्णय

विश्वविद्यालयीन कर्मचारी संघ से मिली जानकारी के अनुसार लिखित में आश्वासन मिलने के बाद तय हुआ कि हड़ताल समाप्त कर दी गई। अपर मुख्य सचिव चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई है। बताया जाता है कि एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उच्च शिक्षा आयुक्त कर्मवीर शर्मा, मध्य प्रदेश शासकीय विश्वविद्यालय पेंशनर्स कर्मचारी अधिकारी एवं शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह गुर्जर, संयोजक कालका यादव, सचिव लखन सिंह परमार और अध्यक्ष राज्य विश्वविद्यालय सेवा पेंशनर संघ डॉक्टर बी भारती मौजूद रहे। संगठनों द्वारा इस पर सहमति दी गई इसके पश्चात ही हड़ताल समाप्त हुई है।

नहीं निरस्त होगी परीक्षा

जानकारी के अनुसार इस हड़ताल की वजह से रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर तथा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर मे परीक्षाएं स्थगित की गई थी। परीक्षाएं स्थगित होने से विश्वविद्यालय के छात्र परेशान दिख रहे थे। लेकिन अब इनकी परेशानी समाप्त हो चुकी है। हड़ताल समाप्त हो जाने से अब परीक्षाएं सुचारू रूप से हो सकेंगी।

Next Story