मध्यप्रदेश

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! MP की 10 एक्सप्रेस ट्रेने हुईं निरस्त, हजारो यात्री होंगे परेशान, फटाफट से चेक करें LIST

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! MP की 10 एक्सप्रेस ट्रेने हुईं निरस्त, हजारो यात्री होंगे परेशान, फटाफट से चेक करें LIST
x
Indian Railways Cancelled Train News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है।

MP Cancelled Trains List News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले दिनों रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। जिससे मध्य प्रदेश के हजारो रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। बता दें की पश्चिम मध्‍य रेलवे कोटा मंडल के चंदेरिया-बस्‍सी बेरीसाल खंड में मरम्‍मत तथा रतलाम चंदेरिया खंड के चंदेरिया स्‍टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण प्रभावित होंगी। इनकी लिस्ट रेलवे विभाग ने जारी कर दी है। जारी लिस्ट के अनुसार रेलवे विभाग द्वारा कुल 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

लिस्ट हुई जारी

  • गाड़ी संख्या 19818 यमुना ब्रिज रतलाम एक्सप्रेस, यमुना ब्रिज से 04 अप्रैल, 2023 को चलने वाली कोटा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा कोटा से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19327 रतलाम उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, रतलाम से 05 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19328 उदयपुर सिटी रतलाम एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19817 रतलाम आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, रतलाम से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली कोटा से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी
  • तथा रतलाम से कोटा के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 05833 कोटा मंदसौर स्पेशल पैसेंजर, कोटा से 05 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 05835 मंदसौर उदयपुर सिटी स्पेशल पैसेंजर, मंदसौर से 06 अप्रैल 2023 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
  • गोड़ी संख्या 05836 उदयपुर सिटी मंदसौर स्पेशल पैसेंजर उदयपुर सिटी से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
  • माड़ी संख्या 05834 मंदसौर कोटा स्पेशल पैसेंजर मंदसौर से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19345 रतलाम भीलवाड़ा एक्सप्रेस, रतलाम से 05 अप्रैल, 2023 को चलने वाली चित्तोड़गढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तोड़गढ़ से भीलवाड़ा के मध्य निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19346 भीलवाड़ा रतलाम एक्सप्रेस, भीलवाड़ा से 06 अप्रैल 2023 को चलने वाली चिल्लो स्टेशन से चलेगी तथा भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।


Next Story