मध्यप्रदेश

MPPSC Recruitment 2023: अधिसूचना जारी, जल्द 1456 पदों पर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग करेगा भर्ती, फटाफट से जानें क्या है नोटिफिकेशन में?

MPPSC Recruitment 2022
x
MPPSC Vacancy 2023: मध्यप्रदेश में करीब 1 लाख पदों पर शासकीय भर्ती की प्रक्रिया जारी है। यह भर्ती प्रक्रिया 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी।

मध्यप्रदेश में करीब 1 लाख पदों पर शासकीय भर्ती की प्रक्रिया जारी है। यह भर्ती प्रक्रिया 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी। इस भर्ती के तहत एमपीपीएससी 1456 डॉक्टरों की भर्ती करने की योजना है। इस भर्ती के संबंध में लोक सेवा आयोग द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि 3 मार्च तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।

जारी हुआ नोटिफिकेशन

जानकारी के अनुसार 1456 पदों पर चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। बताया गया है कि इसके अलावा एमपीपीएससी द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार 1456 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू है। अगर यह भर्ती की जाती है तो वर्तमान समय में रिक्त सभी चिकित्सा अधिकारियों के पदों की पूर्ति हो जाएगी।

2015 में हुई थी भर्ती

ज्ञात हो कि होने वाली यह भर्ती दूसरी भर्ती होगी। इसके पूर्व वर्ष 2015 में चिकित्सा अधिकारियों के लिए 1470 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसमें 800 डाक्टरों की नियुक्ति भी हुई थी। लेकिन इसके बाद भी करीब 40 प्रतिशत पद खाली रह गए थे। केवल 50 से लेकर 60 प्रतिशत पाद ही पूर्ण हुए। एक बार फिर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

1090 पद रिक्त

प्रदेश में 5099 डॉक्टरों के पद है। जिनमें 1090 पद रिक्त बताए जा रहे हैं। साथ ही बताया गया है कि चिकित्सा अधिकारियों के विशेषज्ञ के पद पर पदोन्नत हो जाने से चिकित्सकों के अन्य पद रिक्त होंगे। ऐसे में एमपीपीएससी द्वारा स्वास्थ्य विभाग में इस वर्ष 1456 डॉक्टरों की भर्ती होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Story