मध्यप्रदेश

MPPSC Recruitment 2023: Assistant Professor के रिक्त 1669 पदों पर होगी भर्ती, देखें आवेदन की तारीख और प्रक्रिया

New Education Policy 2023 Rules
x
MPPSC Assistant Professor Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) द्वारा 4000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) द्वारा 4000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग में सरकारी कॉलेजों में 36 विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 1669 पदों पर भर्ती होगी। वहीं अंग्रेजी विषय के लिए 200 पद भरे जाएंगे। साथ ही शेषअन्य पदों के लिए भर्ती होगी। इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू से भी गुजरना पड़ेगा।

किस वर्ग के लिए कितने पद

जानकारी के अनुसार इस भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए 554 पद निश्चित किए गए हैं तो वही एससी के लिए 154, एसटी के लिए 643, ओबीसी के लिए 242 तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 77 पद निश्चित किए गए हैं।

किसके लिए कब होगा आवेदन

बताया गया है कि जीव रसायन के लिए 1 पद, वनस्पति शास्त्र के लिए 126 पद, रसायनशास्त्र के लिए 160 पद, रसायन भौतिक के लिए 1 पद, काॅमर्स के लिए124 पद, रसायन ऑर्गेनिक के लिए 1 पद है। इन सभी विषयों के लिए 15 फरवरी से 14 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।

इसी तरह बताया गया है कि नृत्य के लिए 2 पद, अर्थशास्त्र के लिए 104 पद, अंग्रेजी के लिए 200 पद, भूगोल के लिए 23 पद, भूगर्भशास्त्र के लिए 7 पद, पर्यावरण विज्ञान के लिए 1 पद निश्चित किया गया है। इन विषयों लिए 20 फरवरी से 19 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।

हिंदी के लिए 116 पद, इतिहास के लिए 77 पद, गृह विज्ञान के लिए 42 पद, विधि के लिए 29 पद, मराठी के लिए 4 पद, गणित के लिए 124 पद है। इन पदों के लिए आवेदन 1 से 31 मार्च तक आ जा सकता है।

Next Story