मध्यप्रदेश

MPPSC Job Update 2022: मध्य प्रदेश में निकली 422 पदों के लिए भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन, बिन देर किए फटाफट जाने

MPPSC Job Update 2022: मध्य प्रदेश में निकली 422 पदों के लिए भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन, बिन देर किए फटाफट जाने
x
MPPSC Job: मध्यप्रदेश मे एमपीपीएससी के तहत 422 पदों पर भर्ती की जानी है।

MPPSC Retirement 2022: मध्यप्रदेश मे एमपीपीएससी के तहत 422 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए नोटिफिकेशन मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (Notification Madhya Pradesh Public Service Commission 2022) द्वारा जारी कर दिया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निश्चित की गई है। कुल 422 पदों में अलग-अलग चिकित्सा विशेषज्ञों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए पूरी जानकारी नीचे दी गई है। आइए जानकारी लें।

किन पदों के लिए होनी है भर्ती

21 पद ईएनटी विशेषज्ञ के लिए।

34 पद पैथोलॉजी विशेषज्ञ के लिए।

159 पद शल्यक्रिया विशेषज्ञ के लिए।

13 पद क्षय रोग विशेषज्ञ के लिए।

24 पद रेडियोलॉजी विशेषज्ञ के लिए।

29 पद नेत्र रोग विशेषज्ञ के लिए।

128 पद शिशु रोग विशेषज्ञ के लिए।

14 पद दंत चिकित्सा विशेषज्ञ के लिए।

क्या है वेतनमान

जानकारी के अनुसार आवेदन के पश्चात चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह वेतन के रूप में 15600 रुपए से लेकर 39000 दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहां से भर्ती के संबंध में सारी जानकारी उपलब्ध होगी।

क्या है आयु सीमा, आवेदन की फीस

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदकों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वही अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

साथ ही बताया गया है कि सामान्य वर्ग के लोगो को अवेदन शुल्क के लिए 2 हजार रूपये फीस निर्धारित की गई है। वहीं एसी, एसटी और ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रूपये देने होगें।

Next Story