मध्यप्रदेश

MPPSC Exam Calendar 2023: उम्मीदवारों के लिए Important Information, 17 दिसंबर तक इन 14 परीक्षाओं का होगा आयोजन, कैलेंडर जारी

MPPSC LIST 2023
x

MPPSC LIST 2023 

MPPSC Exam Calender List 2023: एमपीपीएससी उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है।

MPPSC Exam Calender List 2023: एमपीपीएससी उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी किए गए कैलेंडर की जानकारी के बाद अभ्यर्थी चाहे तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। जानकारी के अनुसार इसके लिए 14 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों पदों पर भर्ती होगी।

कब से शुरू होगी परीक्षा MPPSC Exam 2023

जारी कैलेंडर (MPPSC Exam Calender) के अनुसार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 में 14 परीक्षाओं का आयोजन करेगा। जिसमें परीक्षाओं की शुरुआत 19 मार्च से होगी। तथा यह परीक्षा 19 दिसंबर 2023 तक प्रस्तावित है। फिलहाल सभी परीक्षाओं के लिए डेट निर्धारित कर दी गई है। आइए जाने कौन सी परीक्षा कब होगी।

परीक्षा की तारीख वार जानकारी MPPSC Exam calender 2023

19 मार्च 2023 को राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 की विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

15 अप्रैल 2023 से 20 अप्रैल 2023 तक राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2019 की विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

30 अप्रैल 2023 को कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 का आयोजन किया जाएगा।

21 मई 2023 को और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन होना है।

4 जून 2023 को राज्य पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाएगा।

25 जून 2023 को सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022 का होना निश्चित किया गया है।

17 जुलाई 2023 से 22 जुलाई 2023 तक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन किया जाएगा।

20 अगस्त 2023 को राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन होगा।

सितंबर और अक्टूबर 2023 में सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाएगा।

8 अक्टूबर 2023 को राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 का आयोजन होगा।

30 अक्टूबर 2023 से 4 नवंबर 2023 तक राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2022 आयोजन होगा।

19 नवंबर 2023 को क्रीडा अधिकारी ग्रंथपाल परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाएगा।

दिसंबर 2023 को कराधान सहायक परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाना है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किया गया परीक्षा का कैलेंडर प्रस्तावित कार्यक्रम है। जो पूर्णतया अनुमानित है। इसमें परिवर्तन भी संभव हो सकता है।

Next Story