मध्यप्रदेश

MPPSC Exam Calendar 2023-24 हुआ घोषित, जानें कब होगी वह परीक्षा जिसकी आप मेहनत से कर रहें तैयारी?

MPPSC Exam Calendar 2023-24
x
MPPSC Exam Calendar 2023-24: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग का परीक्षा कार्यक्रम वर्ष 2023-24 तय किया गया है.

MPPSC Exam Calendar 2022 Pdf: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) का परीक्षा कार्यक्रम वर्ष 2023-24 तय किया गया है। तो वही एग्जाम के नए कैलेंडर एमपीपीएसी के वेबसाइड में उपलब्ध हो गया है। जहां परीक्षार्थी ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते है।

जो जानकारी जारी की गई है उसके तहत एमपीपीएसी दो भागों में परीक्षाओं का अयोजन करेगा। भाग-1 के अंतर्गत राज्य सेवा परीक्षाएं एवं भाग-2 के अंतर्गत अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने का निणर्य लिया गया है।

MPPSC Exam Calendar 2022 Pdf:


MPPSC की मुख्य परीक्षाएं

जो जानकारी जारी की गई उसके तहत राज्य सेवा की मुख्य परीक्षाएं वर्ष 2019 का अयोजन 28 जनवरी 2023 से 2 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि राज्य सेवा वन परीक्षा 2019 का आयोजन 26 फरवरी 2023 को किया जाएगा। तो इसी तरह राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 16 मार्च 2023 से 21 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा। तो वही राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 को आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।

2022 की परीक्षा डेट घोषित (MPPSC PRE EXAM 2022 DATE)

इसी तरह राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2022 की डेट भी घोषित कर दी गई है और यह प्रारंभिक परीक्षा 21 मई 2023 को आयोजित की जाएगी।इसके अतिरिक्त भाग दो में होने वाली परीक्षाओं में राज्य पात्रता परीक्षा सेट 2022 का आयोजन दिनांक 9 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। इसी तरह सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022 का आयोजन दिनांक 28 मई 2023 को किया जाएगा। हांलाकि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस कार्यक्रम में परिस्थति अनुसार परिवर्तन भी कर सकता है।

Next Story