मध्यप्रदेश

MPPEB Recruitment Exam 2022: कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर, भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियों की डिटेल्स जानें

MPPEB MPESB 2023
x
एमपी व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Madhya Pradesh Professional Exam Board) द्वारा 13 भर्ती परीक्षाओं के रुपरेखा जारी हुयी है।

MPPEB Recruitment Exam 2022: मध्य प्रदेश के एमपीपीईबी (Mppeb) के उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। एमपी व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Madhya Pradesh Professional Exam Board) द्वारा 13 भर्ती परीक्षाओं के रुपरेखा जारी हुयी है। जिसमें अगस्त से नवंबर तक होने वाली भर्तियों व परीक्षाओं की संभावित तारीख प्रदर्शित की गई है।अधिक जानकारी के लिए Mppeb की ऑफिसियल वेबसाइट में चेक करें।

अगस्त में होने वाली भर्ती परीक्षाएं

Group-1 उप समूह-1 के अंतर्गत जिला वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, प्रबंधक ( गुणवत्ता नियंत्रक) (कार्यपालिक) पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा । दिनांक 6 एवं 7 अगस्त 2022

Group-2 उप समूह-1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं सहायक गुणवत्ता नियंत्रक के (कार्यपालिक) के पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2022। दिनांक 6 एवं 7 अगस्त 2022

Group-3 उपयंत्री, मानचित्रकार, समयपाल एवं समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2022। इसके ऑनलाइन एप्लीकेशन की तारीख घोषित नहीं हुई है। परीक्षा 21 अगस्त 2022 से प्रारंभ करने की जानकारी दी गई है।

सितंबर में होने वाली भर्ती परीक्षाएं

Group-4 सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटायपिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा।

कौशल विकास संचालनालय, के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी के पदों हेतु भर्ती परीक्षा।

Group-2 उप समूह-3 सहायक लोक विश्लेषक/रसायनज्ञ -2 व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा।

अक्टूबर में होने वाली भर्ती परीक्षाएं

Group-5 (पैरामेडिकल एवं नर्सिंग समूह हेतु) संयुक्त भर्ती परीक्षा।

Group-1 उप समूह-3 हॉउस कीपर,साइकेट्रिक सोशल वर्कर, कार्यक्रम प्रबंधक बाल संरक्षण जिला प्रबंधक कौशल

उन्नयन एवं रोजगार एवं अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा।

Group-2 उप समूह-2 कनिष्ठ लेखा अधिकारी व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा।

नवंबर में होने वाली भर्ती परीक्षाएं

वन रक्षक भर्ती परीक्षा।

Group-2 उप समूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा।

जेल उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story