मध्यप्रदेश

MPPEB 2023: एमपीपीईबी उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, Admit Card जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा, 1900 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

MPPEB 2023
x

MPPEB 2023

MPPEB 2023, MPPEB Jail Prahari 2023 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक के साथ ही सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती की जानी है।

MPPEB 2023, MPPEB Jail Prahari 2023 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक के साथ ही सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 1979 पद निश्चित किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया पहले ही पूर्ण हो चुकी है अब बारी परीक्षा की है। इसके लिए परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी गई है एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था उन्हें वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है। परीक्षा का आयोजन 22 मई से किया जाएगा।

कब हुआ था आवेदन

जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक के साथ ही सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भार्ती के लिए जनवरी और फरवरी महीने में आवेदन लिए गए थे।

क्या है परीक्षा की प्रक्रिया

बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन 22 मई से किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है वह ऑनलाइन माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले। संबंध में बताया गया है कि 2 घंटे के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा

परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान के एमसीक्यू के 12वीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 नंबर की होगी। हर सही प्रश्न के उत्तर देने पर 1 अंक निर्धारित किए गए हैं। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

वनरक्षक के 1772 पदों पर भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। वेतनमान 19500 से 62000 रुपए है।

इसी तरह क्षेत्र रक्षक के 140 पद पर भर्ती होनी है। 56 पदों पर ओपन भर्ती होगी। जिसमें लिखित और फिजिकल परीक्षा अभ्यर्थियों को देनी पड़ेगी इसमें वेतनमान 19500 से 62000 रुपए है।

जेल प्रहरी के लिए 67 पदों पर भर्ती होनी है जिसमें 37 पद ओपन भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। वेतनमान 5200 से 20200 प्लस 1900 का ग्रेड पे दिया जाएगा।

Next Story