मध्यप्रदेश

MPPEB 2023: नए साल में एमपी के युवाओ के लिए आई छप्पर फाड़ सरकारी नौकरी! पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, जेल प्रहरी समेत 5 विभागों में भर्तियां, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन

MPPEB 2023
x

MPPEB 2023

MPPEB 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल दिसंबर 2022 से मार्च 2023 तक लगातार भर्ती करने के न्यू नोटिफिकेशन जारी कर रहा है.

MP Police Constable Bharti 2023, MPPEB, MP Patwari Bharti 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल दिसंबर 2022 से मार्च 2023 तक लगातार भर्ती करने के न्यू नोटिफिकेशन जारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल एमपी एक्साइज कांस्टेबल, पटवारी, ग्रुप 4, लेखापाल व टाइपिस्ट, जेल प्रहरी तथा स्कूल शिक्षा विभाग तथा जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए पात्रता परीक्षा 2023 की भी घोषणा कर दी गई है। आइए इन सब के बारे में विधिवत जानकारी एकत्र करें।

उच्च माध्यमिक परीक्षा की तिथि

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग तथा जनजाति कार्य विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा 2023 का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए बताया गया है कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से प्रारंभ होकर ऑनलाइन एप्लीकेशन 27 जनवरी तक लिए जाएंगे। साथ ही परीक्षा के संभावित तिथि 1 मार्च 2023 है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती MP Police Constable Bharti 2023

मध्यप्रदेश में एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी है। इसके लिए 7500 पदों की घोषणा की जा चुकी है। 12वीं पास युवक इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। पिछली परीक्षाओं की अपेक्षा इस परीक्षा में कुछ नियम परिवर्तित किए गए हैं। अब 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा के और 50 प्रतिशत अंक पीईटी के होंगे। जिसका जितना अच्छा रिजल्ट होगा उसे उतनी ही ज्यादा मार्क मिलेंगे।

जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक भर्ती mp police bharti 2023

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक के लिए 1979 पद निश्चित किए गए हैं। इन सभी पदों पर भर्ती के लिए 20 जनवरी 2023 से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बताया गया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2023 है। आवेदन में संशोधन 20 जनवरी से 8 फरवरी के बीच किया जा सकता है। वहीं परीक्षा का आयोजन 11 मई 2023 से शुरू होगा।

2716 पदों पर ग्रुप 4 की होगी भर्ती

प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ग्रुप फोर के तहत सहायक ग्रेड 3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर तथा अन्य पदों की भर्ती के लिए 2716 वैकेंसी निकाली गई है। बताया गया है कि सीधी भर्ती 1840 पदों पर होगी। वहीं कांट्रैक्ट काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 243 पद आरक्षित है। वही बैकलॉग से 530 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन 6 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक किया जा सकता है। वही बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त 2023 से किया जाएगा।

पटवारी भर्ती mp patwari bharti 2023

प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल पटवारी की भर्ती करने जा रहा है। बताया गया है कि पटवारी के लिए 6755 पद है। पटवारी पद के लिए 5 जनवरी 2023 से 19 जनवरी 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2023 से होगी।

एक्साइज कांस्टेबल भर्ती MP Police excise cosntable bharti 2023

मध्यप्रदेश में आबकारी विभाग में निकली एक्साइज कांस्टेबल के लिए 462 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन 29 दिसंबर तक किया जा सकता है। कोई भी 12वीं पास अभ्यर्थी इसकी उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच है आवेदन कर सकता है।

Next Story