मध्यप्रदेश

MPESB: घोटालों के लिए बदनाम व्यापम अब कहलायेगा 'मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल'

MPPEB MPESB 2023
x
MPPEB New Name MPESB News: प्रोफेसनल परीक्षाओं को संचालित करने वाले पीईबी बोर्ड (PEB Board) का नाम बदल दिया गया है।

MPPEB New Name MPESB News: प्रोफेसनल परीक्षाओं को संचालित करने वाले पीईबी बोर्ड (PEB Board) का नाम बदल दिया गया है। अब इसका नाम मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP Employee Selection Board) हो गया है। नए नाम का बोर्ड भी कार्यालय में लगा दिया गया है। जिसके चलते अब पीईबी नए नाम से जाना जाएगा।

कैबिनेट ने लिया था फैसला

दरअसल तकरीबन 7 माह पूर्व पीईबी के नाम बदलने का प्रस्ताव मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) की कैबिनेट में रखा गया था। जिस पर मंत्रिमंडल ने अपनी मुहर लगा दी थी। वही मंत्रिमंडल के निणर्य पर अब अमल भी शुरू हो गया है।

बदला गया नोडल विभाग

पीईबी का नाम तो बदला ही गया है, इसके साथ ही इसका नोडल विभाग भी बदल गया है। जिसके तहत कर्मचारी चयन बोर्ड की जिम्मेदारी अब सामान्य प्रशासन विभाग के पास है। ज्ञात हो कि यह विभाग सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के पास है, जबकि इसके राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story