मध्यप्रदेश

MP : हार से भाजपा में घमासान, शिवराज दिल्ली तलब....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:10 AM GMT
MP : हार से भाजपा में घमासान, शिवराज दिल्ली तलब....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भाजपा की हार के बाद पार्टी में घमासान शुरू हो गया। भाजपा विधायक ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह पर खुला हमला बोला है। दरअसल, सीधी से भाजपा विधायक केदार शुक्ल ने राकेश सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने राकेश सिंह पर कई आरोप लगाते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। बता दें कि झाबुआ उपचुनाव में भाजपा की हार हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने भाजपा के भानू भूरिया को बड़े अंतर से चुनाव हराया है।

क्या कहा केदार शुक्ला ने सीधी जिल से बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा- राकेश सिंह सही तरीके से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व से प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग की है। केदार शुक्ल ने कहा- राकेश सिंह अध्यक्ष पद पर रहने लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास बहुत सारे कारण है जो पार्टी फोरम पर उचित समय पर रखेंगे। राकेश सिंह के कारण पार्टी मध्यप्रदेश में चौपट हो रही है।

विधायक को नोटिस जारी राकेश सिंह के खिलाफ बोलेने वाले विधायक केदार शुक्ल को पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिश जारी किया गया है। राकेश सिंह ने कहा- केदार शुक्ल का बयान को अनुशाशनहीनता के दायरे में मानते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

शिवराज दिल्ली तलब वहीं, दूसरी तरफ झाबुआ उपचुनाव में हार के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली तलब किया गया है। जानकारी के अनुसार, चुनाव नतीजों के बीच ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार दोपहर इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इंदौर में वो संभागीय बैठक के लिए पहुंचे थे लेकिन इस दौरान उन्हें दिल्ली पहुंचने का संदेश मिला था।

राकेश-शिवराज ने संभाला था मोर्चा झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार का मोर्चा पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने संभाला था। शिवराज ने लगातार 7 दिनों तक झाबुआ में कैंपेन किया था। वहीं, पार्टी के महासचचिव कैलाश विजयवर्गीय ने झाबुआ के हार पर कहा था कि झाबुआ कांग्रेस की परंपरागत सीट है। पिछली बार हम इसलिए जीते थे कि झाबुआ में कांग्रेस का एक नेता निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story