मध्यप्रदेश

MP में चेतावनी : मौसम में 29 फरवरी से होगा बड़ा बदलाव

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:13 AM GMT
MP में चेतावनी : मौसम में 29 फरवरी से होगा बड़ा बदलाव
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मौसम में 29 फरवरी से बड़ा बदलाव आने वाला है। 29 फरवरी से 2 मार्च के बीच शहर सहित दोनों संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। यह बदलाव जम्मू कश्मीर से गुजरने वाला पश्चिमी विक्षोभ लाएगा। यह बारिश किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि रवी की फसल तैयार हो रही है। ओले गिरने से रवी की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

फरवरी से मध्य से मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में ओला वृष्टि कर चुका है। अभी तक ग्वालियर चंबल संभाग अछूता बचा था, लेकिन इस बार 29 फरवरी से जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, वह काफी मजबूत है। इससे ग्वालियर, चंबल संभाग, जबलपुर, भोपाल संभाग भी प्रभावित होंगे। 29 फरवरी की रात से बारिश की सिलसिला शुरू हो जाएगा। 1 मार्च 2 मार्च की दोपहर तक जारी रहेगा। बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना काफी मजबूत है।

शाम को छाए बादल , ठंडक का हुआ अहसास

सोमवार को जम्मू कश्मीर से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इस वजह से हवा में नमी बढ़ गई है। लेकिन चक्रवात मजूबत नहीं बन पाया। इससे दोपहर में बादल छा गए। इस कारण अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इससे शाम को ठंडक अहसास भी हुआ। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड होने से सुबह की ठंड से राहत रही, लेकिन धुंध छाई हुई थी। इससे दृश्यता 1 से 2 किमी के बीच रही। मौमस विभाग के अनुसार बादल छाने के साथ-साथ बारिश की भी संभावना बन रही है।

अधिकतम तापमान-27.0 डिसे

न्यूनतम तापमान-13.0 डिसे

पारे की चाल

समय तापमान

05ः30 14.2

08ः30 16.0

11ः30 23.2

14ः30 26.0

17ः30 24.4

इनका कहना है

-29 फरवरी से ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की संभावना बन रही है। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। - वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केन्द्र भोपाल

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story