मध्यप्रदेश

MP: दोबारा BJP में लौटना चाहते हैं ये पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं Congress नेता, कहा: जहाँ सिंधिया, मैं वहीँ रहूँगा!

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:14 AM GMT
MP: दोबारा BJP में लौटना चाहते हैं ये पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं Congress नेता, कहा: जहाँ सिंधिया, मैं वहीँ रहूँगा!
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

इटारसी (होशंगाबाद)। Madhya Pradeshi News in Hindi पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में वापसी की इच्छा जाहिर की है। वे विधानसभा चुनाव के पहले सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने के कारण भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। उस वक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर सरताज सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर सरताज सिंह ने फिर से भाजपा में आने की इच्छा जाहिर की है।

सरताज सिंह ने कहा कि वे सिंधिया के साथ ही भाजपा में आ रहे हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उनकी भाजपा में किसी बड़े नेता से घर वापसी के लिए बात हुई है तो उनका कहना था कि ये बात सिंधिया करेंगे वे नहीं। भाजपा संगठन में कोई बड़ा पद पाने की इच्छा के संबंध में सिंह ने कहा कि भाजपा में पद नहीं जिम्मेदारी मिलती है। यदि मिलेगी तो निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि सरताज सिंह भाजपा से 5 बार सांसद, 2 बार विधायक रह चुके हैं। वे केंद्र में एक बार स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रदेश में वन व लोक निर्माण मंत्री रह चुके हैं। सरताज सिंह के भाजपा में शामिल होने की इच्छा के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल का कहना है कि सरताज सिंह ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। पार्टी में वापसी का विषय उनका नहीं है, ये बड़े नेताओं का काम है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story