मध्यप्रदेश

MP Yuva Portal Registration: युवा पोर्टल में करे रजिस्ट्रेशन 2023

MP Yuva Portal Registration
x

MP Yuva Portal Registration

MP Yuva Portal Registration: मध्य प्रदेश शिवराज सिंह सरकार द्वारा युवा पोर्टल शुरू किया गया है। युवा पोर्टल के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा।

MP Yuva Portal Registration: मध्य प्रदेश शिवराज सिंह सरकार द्वारा युवा पोर्टल शुरू किया गया है। युवा पोर्टल के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। पोर्टल के द्वारा युवा सरकार की योजनाओं के बारे में घर बैठे जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। ऑनलाइन माध्यम से मिलने वाली सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही युवा अपने समय का बेहतर उपयोग कर पाएंगे। इस युवा पोर्टल से जोड़ने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करवाना होगा। इसके बाद आपको सभी जानकारी युवा पोर्टल खोलते ही मिलेंगी।

सशक्त बनेंगे युवा, पोर्टल Madhya Pradesh Yuva Portal

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि युवा पोर्टल के माध्यम से हमारे प्रदेश के युवा सशक्त बनेंगे। इसीलिए इसे शुरू किया गया है। ऐसा नहीं है कि इसमें केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। युवा कौशल के माध्यम से घर बैठे शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल, कल्चरल एक्टिविटी के बारे में युवाओं को समय-समय पर जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही इनसे जुडने का अवसर और जानकारों से मार्गदर्षन भी प्राप्त होगा। वही प्रतिभावान युवा इस पोर्टल में अपने अनुभव भी साझा कर पाएंगे जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक तथा प्रोत्साहित करने वाला साबित हो सकता है।

युवा पोर्टल के उद्देश्य के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का उद्देश्य है कि युवाओं में कौशल ज्ञान और समृद्धि विकास को आगे बढ़ाया जाय। युवाओं को आगे बढ़ने का मौका युवा पोर्टल के माध्यम से भी प्राप्त होगा इस उद्देश्य को लेकर सीएम ने इसकी शुरुआत की है।

युवा पोर्टल के माध्यम से प्रदेश का युवा एक दूसरे को जान पाएगा साथ ही प्रेरणादाई जानकारियां अन्य युवाओं के विकास में सहायक होगी। प्रदेश का युवा निरंतर प्रगति की ओर बढ़े इसी उद्देश्य को लेकर सीएम ने युवा पोर्टल की शुरुआत की है।

युवा पोर्टल पर प्राप्त सेवाएं MP Yuva Portal 2023

युवा पोर्टल के माध्यम से युवाओं को रोजगार नियोजन, छात्रवृत्ति, कौशल विकास, प्रवेश, छात्रावास, सम्मान निधि, पुरस्कार आदि के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही युवाओं के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी युवा पोर्टल के माध्यम से युवाओं को दी जाएगी।

सहभागिता सवेक्षित सेव मेंटरशिप के साथ ही समाचार और कहानियां, संवाद चर्चाएं, वर्क डिस्कस, ब्लॉग वार्ता, फोटो गैलरी तथा वीडियो गैलरी जैसी तमाम सुविधाएं युवाओं को प्राप्त होगी।

पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं की जानकारी युवाओं को हो पाएगी। ऐसी योजनाएं जो युवाओं के लिए होंगे उसके लिए आवेदन आदि की सुविधा भी इस पोर्टल में रहेगी।

वर्तमान समय में सरकार द्वारा युवाओं के लिए शुरू की गई कौशल कमाई योजना के लिए आवेदन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।

युवा पोर्टल से जुड़ने के लिए पात्रता MP Yuva Portal Me Registration Kaise Kare,
Madhya Pradesh Yuva Portal Me Registration Kaise Kare

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल से जुड़ने के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। बताया गया है कि युवा पोर्टल से जुड़ने के लिए सबसे पहले आवश्यक है कि युवा मध्य प्रदेश का निवासी हो। पोर्टल से जोड़ने वाले युवा की उम्र 17 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। तभी आप अपना पंजीयन करा सकते हैं और युवा पोर्टल चलने वाली जानकारी का लाभ ले पाएंगे। बताया गया है कि इसमें प्रदेश का युवा और युवातियां भाग ले सकते हैं।

पोर्टल में जुड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज की फोटो की जरूरत है। इन दस्तावेजों के आधार पर आप अपना युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Next Story