मध्यप्रदेश

MP: KBC में 50 लाख जीतने वाली महिला ने छोड़ी नौकरी, कलेक्टर को दिया इस्तीफा

MP: KBC में 50 लाख जीतने वाली महिला ने छोड़ी नौकरी, कलेक्टर को दिया इस्तीफा
x
कनिष्ठ को प्रमोशन मिलता देख सीनियर महिला अधिकारी को इतना नागवार गुजरा की उन्होंने अपना इस्तीफा कलेक्टर को सौंप दिया। a

Superintendent Land Records Amita Singh Sheopur Left The Job: कनिष्ठ को प्रमोशन मिलता देख सीनियर महिला अधिकारी को इतना नागवार गुजरा की उन्होंने अपना इस्तीफा कलेक्टर को सौंप दिया। साथ ही महिला अधिकारी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप अपने इस्तीफे में लगाया है। उक्त महिला अधिकारी वर्तमान समय में अधीक्षक भू अभिलेख होने के साथ ही वर्ष 2011 की केबीसी विजेता रह चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं श्योपुर जिले में अधीक्षक भू-अभिलेख के पद पर पदस्थ महिला अधिकारी अमिता सिंह का।

परिचय की मोहताज नहीं है अमिता Superintendent Land Records Amita Singh Sheopur Resigned To The Collector

अमिता सिंह आज परिचय की मोहताज नहीं है। वर्तमान समय में वह श्योपुर जिले में अधीक्षक भू अभिलेख है। कौन बनेगा करोड़पति में वर्ष 2011 में यह 50 लाख रुपए की रकम जीत चुकी हैं। अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते हुए अनीता सिंह ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज उनके जानने और चाहने वाले लोग हर जगह मौजूद है। लेकिन उनके विभागीय अधिकारी उनके साथ भेदभाव कर उन्हें सही कार्यभार नहीं दे रहे हैं।

कई बार हुआ ट्रांसफर Superintendent Land Records Amita Singh Sheopur

अमिता सिंह का बेबाकी के साथ बोलना तथा यही कार्यशैली पेसे के दौरान भी देखने को मिलता है। कई बार वह अपने विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ पोस्ट डाल चुकी हैं। उन्हें इस मामले में निलंबित भी किया गया था। साथ में उन्हें बार-बार ट्रांसफर का सामना करना पड़ा।

नहीं मिला तहसीलदार का प्रभार

जानकारी के अनुसार महिला अधिकारी अमिता सिंह का कहना है कि उनके वरिष्ठ होने के बावजूद भी उन्हें तहसीलदार का प्रभार नहीं दिया जा रहा जबकि उनसे कनिष्ठ अधिकारियों को तहसीलदार बनाया गया है। अमिता सिंह ने यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है। विगत 5 वर्षों से उन्हें मानसिक प्रताड़ना की जा रही है। एक महिला अधिकारी द्वारा लगाया गया यह गंभीर आरोप अवश्य ही भेदभाव की ओर इशारा कर रहा है।

जानकारी मिल रही है कि अधिकारियों ने उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से जबरन ट्रांसफर भी किया है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफर से परेशान होकर उन्होंने पीएम तक को पत्र लिखा लेकिन अभी तक कोई निराकरण नहीं किया गया।

क्या लिखा त्यागपत्र में

अमिता सिंह ने कलेक्टर को लिखे अपने त्यागपत्र में बताया कि वह काफी समय से तहसीलदार का प्रभार पाने का इंतजार कर रही हैं। लेकिन पूर्व में आए जिला अधिकारियों ने उनके साथ भेदभाव किया। उन्हें उम्मीद थी कि इस बार नए कलेक्टर आएंगे तो निश्चित ही तहसीलदार का प्रभार सौंपा जाएगा लेकिन इस बार भी नहीं हुआ इस कारण मैं इस्तीफा दे रही हूं। उन्होंने यह भी लिखा कि वह अधीक्षक भू-अभिलेख के पद पर पदस्थ हैं नियमानुसार उन्हें तहसीलदार का प्रभार दिया जाना चाहिए। लेकिन उनकी वरिष्ठता की अनदेखी की जा रही है। कनिष्ठा को तहसीलदार का प्रभार देना गरिमा का अनादर है। उन्होंने बताया कि बार-बार कनिष्ठा को तहसीलदार नायब तहसीलदार को तहसीलदार का प्रभार दिया जा रहा है यह उनका सीधा-सीधा अपमान है। इन्हीं सब कारणों वह इस्तीफा दे रही हैं।

Next Story