मध्यप्रदेश

MP: 3 प्रेमिकाओं से एक ही मंडप में शादी करने वाले नेती जी की पत्नियों का बजा डंका, एक सरपंच तो दूसरी बनी पंच, तीसरी कर रही सरकारी नौकरी

Alirajpur MP News
x
Alirajpur MP News: एक बीवी वाले पति अपनी एक पत्नी को सरपंची नहीं दिला पाए लेकिन अलीराजपुर के रहने वाले समरथ जिनके तीन पत्नियां हैं।

Alirajpur MP News: एक बीवी वाले पति अपनी एक पत्नी को सरपंची नहीं दिला पाए लेकिन अलीराजपुर के रहने वाले समरथ जिनके तीन पत्नियां हैं। जिसमें से 2 पत्नी सरपंच बन गई वही 1 पत्नी सरकारी कर्मचारी होने की वजह से चुनाव नहीं लड़ पाई। आज समरथ को मिली यह दोहरी खुशी की वजह से वह घूम घूम कर मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे हैं। समरथ पहले भी चर्चा में रहे हैं जब उन्होंने एक साथ तीन पत्नियों के साथ विवाह किया। दरअसल समरथ भिलाला जनजाति से आते हैं। इनके समाज में कई विवाह करना कोई नई बात नहीं है। सामाजिक दृष्टिकोण से इन्हें मान्यता प्राप्त है।

भाजपा कार्यकर्ता हैं समरथ

जिला मुख्यालय अलीराजपुर से लगभग 14 किलोमीटर दूर नानपुर गांव के रहने वाले समरथ इन दिनों चर्चा में है। कुछ दिनों पूर्व इनकी चर्चा एक बार अखबारों में सुर्खियां बनी थी जब इन्होंने को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में औपचारिक तौर पर एक साथ तीन युवतियों से विवाह किया था। वैसे तो समरथ का विवाह 2003 में नानी बाई से, 2008 में मेला से और 2017 में सकरी नामक लड़की से हो चुका था। लेकिन सुर्खियां बटोरने समर्थ ने 2022 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में औपचारिक तौर पर तीनों के साथ विवाह किया था। जिसके बाद वह पूरे प्रदेश मैं चर्चित हो गए। समरस पूर्व में सरपंच रह चुके हैं। वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक हैं।

तीनों पत्नियां लड़े चुनाव

कहा जाता है कि समरथ की मंशा थी कि तीनों पत्नियां सरपंची का चुनाव लड़े। लेकिन उनकी यह मंशा पूरी न हो सकी। क्योंकि उनकी एक पत्नी शासकीय कर्मचारी है। समरथ की पहली पत्नी नानी बाई शिक्षा विभाग में चपरासी हैं। वह चाहते थे कि नानी बाई भी चुनाव लड़े। लेकिन नानी बाई ने मना कर दिया। क्योंकि सरपंची का चुनाव लड़ने के लिए उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ता। इन्हीं सब कारणों की वजह से वह चुनाव नहीं लड़ पाए।

लेकिन समरथ की इच्छा पूरी करने उनकी अन्य दो बीवियां सामने आ गई। पति की इच्छा पूरी करने मेला और सकरी ने सरपंची का चुनाव लड़ा और विजई भी रही।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story