मध्यप्रदेश

MP Weather Update: रीवा-शहडोल, भोपाल-नर्मदापुरम समेत 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर भी भीगेंगे

Aaryan Puneet Dwivedi
10 Sept 2023 11:08 AM IST
MP Weather Update
x

मध्यप्रदेश के रीवा, सतना, शहडोल, अनूपपुर, भोपाल, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, विदिशा, गुना, शिवपुरी, मुरैना, दतिया, भिंड और टीकमगढ़ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

MP Weather Update: मानसूनी सिस्टम एक्टिवेट होने की वजह से एमपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है. रविवार को भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल समेत 17 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है.

MP Weather Update: मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने की वजह से एमपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है. रविवार को भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल समेत 17 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. वहीं इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को रीवा, सतना, शहडोल, अनूपपुर, भोपाल, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, विदिशा, गुना, शिवपुरी, मुरैना, दतिया, भिंड और टीकमगढ़ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटों के दौरान इन 17 जिलों में 2 से 4 इंच तक बारिश हो सकती है.

इनके अलावा नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, श्योपुरकलां में भी हल्की बारिश या गरज चमक की संभावना है.

बता दें मध्यप्रदेश में साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने की वजह से शुक्रवार-शनिवार को ग्वालियर, चंबल के साथ निमाड़ और उत्तरी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहा. कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. अब सिस्टम में थोड़ी कमजोरी आई है.

बावजूद इसके रविवार को कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है. 12-13 सितंबर से एक बार फिर मानसूनी सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके चलते 18-20 सितंबर तक बारिश का दौर चलता रहेगा.

इन जिलों में होगी मध्यम से भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में रीवा, सतना, शहडोल, अनूपपुर, भोपाल, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, विदिशा, गुना, शिवपुरी, मुरैना, दतिया, भिंड और टीकमगढ़ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

इन जिलों में हल्की बारिश या गरज चमक की संभावना

अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, श्योपुरकलां में हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story