
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Weather Update: 8...
MP Weather Update: 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 12 जिले भीगे

मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ लाइन भले ही दूर हो गई हो, लेकिन उत्तरी गुजरात में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल-इंदौर समेत 12 जिलों में बारिश हुई थी, जबकि शनिवार को 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक़ पूरे राज्य में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। कई जगहों में बिजली गिरने के आसार ज्यादा है। मानसून ट्रफ लाइन काफी ऊपर चली गई है। उत्तरी गुजरात में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। यही सिस्टम बारिश करा रहा है। पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को बारिश हुई। शनिवार को कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों में धूप खिल सकती है।
शुक्रवार को सीधी में सबसे अधिक बारिश
बीते दिन यानि शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सबसे अधिक बारिश हुई। यहां 1.4 इंच बारिश हुई, जबकि भोपाल, गुना और नौगांव में करीब 1 इंच बारिश हुई। बैतूल, धार, इंदौर, खंडवा, रतलाम, खजुराहो, रीवा, टीकमगढ़ और बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश हुई।
आज MP में ऐसा रहेगा मौसम
भारी बारिश का अलर्ट: सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, दमोह में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट है।
यहां धूप-छांव रहेगी: शनिवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं धूप-छांव तो कहीं बारिश हो सकती है।
शुक्रवार को बारिश के दौर के बीच कई शहरों में गर्मी का असर भी रहा। ग्वालियर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़ और खजुराहो में पारा 35 डिग्री के पार रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 32.8 डिग्री, इंदौर में 30.7 डिग्री, जबलपुर में 33.6 डिग्री और उज्जैन में पारा 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नर्मदापुरम के पचमढ़ी में पारा सबसे कम 28 डिग्री रहा। नौगांव में 28.5 डिग्री और खंडवा में पारा 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




