
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Weather: मध्यप्रदेश...
MP Weather: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update: मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
भोपाल. मध्यप्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार धार, खंडवा, हरदा, सीहोर, खरगौन, अलीराजपुर, उज्जैन जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में 64.5 से 115.5 mm तक बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक़, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, सागर, रीवा, शहडोल, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल सभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने या गिरने की संभावना है.
इसके अलावा अगले 24 घंटों में भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, सागर एवं रीवा संभागों के जिलों के अनेक स्थानों में गरज चमक के साथ बौछारें या वर्षा हो सकती है. जबकि ग्वालियर, चंबल एवं शहडोल संभागों के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बौछारें या वर्षा की संभावना है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




