मध्यप्रदेश

एमपी के लिए अगले 48 घंटे भारी! कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को लेकर इन 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, फटाफट से जानें

Madhya Pradesh Weather News
x
Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश के 20 से 22 जिलों में शीतलहर और घना कोहरा रहेगा।

आमतौर पर भी कहा जाता है कि खिचड़ी यानी कि मकर संक्रांति पर मौसम बदलता है। यह कहावतें सटीक और सच्ची नहीं होती। लेकिन इस बार मौसम विभाग ने जारी किए 48 घंटे के पूर्वानुमान में बताया है कि मध्य प्रदेश के 20 से 22 जिलों में शीतलहर और घना कोहरा रहेगा। साथ ही कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है।

कहां पड़ेगी कितनी ठंड

जहां एक ओर मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले 2 दिनों से मौसम मे गर्मी देखी गई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है जनवरी से एक बार फिर कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी। मकर संक्रांति पर शीतलहर और कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

ग्वालियर चंबल और बुंदेलखंड में अभी भी सर्द हवाओं का सितम जारी है। मौसम विभाग ने बताया है कि ग्वालियर चंबल संभाग में कोहरे की वजह से एलो अलर्ट जारी किया गया है। नौगांव के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। नौगांव का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि 13 जनवरी तक जम्मू कश्मीर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसका असर 14 जनवरी तक मध्य प्रदेश में शुरू हो जाएगा। ऐसे में मध्य प्रदेश के 15 जिलों में कोहरे और शीतलहर का असर तथा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

यहां के लिए जारी है ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने 7 जिलों में घने कोहरे की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें ग्वालियर, चंबल, संभाग के साथ ही रायसेन, छिंदवाड़ा, पचमढ़ी, सागर, दमोह, छतरपुर, उमरिया, निवाड शामिल है। साथ ही इन जिलों के न्यूनतम तापमान जारी किया गया है। जिसमे:-

नौगांव का तापमान 2.5 डिग्री ।

पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा।

दतिया का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री।

उमरिया का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री।

रीवा का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री।

मलाजखंड का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री।

रायसेन का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

Next Story