मध्यप्रदेश

MP Vyapam Group 5 Result 2022: मध्य प्रदेश व्यापम ग्रुप 5 का रिजल्ट @peb.gov.in जारी, ऐसे देखें

MPTET paper leak
x

mppeb

MP Vyapam Group 5 Result 2022: मध्य प्रदेश व्यापम ग्रुप 5 का रिजल्ट MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट peb.gov.in पर जारी हो गया है।

MP Vyapam Group 5 Result 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा परीक्षा मंडल (MPPEB) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर ग्रुप 5 रिक्रूटमेंट टेस्ट 2020 पेपर के री-एग्जाम (Madhya Pradesh Vyapam Group 5 Re Exam) के परिणाम (Result) की घोषणा कर दी है। न्यूज़ वेबसाइट जागरण के अनुसार सभी अभ्यार्थी अपने रिजल्ट को मंडल (MPPEB) की ऑफिसियल वेबसाइट (peb.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश व्यापम ग्रुप 5 री- एग्जाम 23-24 दिसंबर 2021 को विभिन्न परीक्षा केन्द्रो में आयोजित किया गया था। इसी का रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट (peb.gov.in) पर अपलोड किया गया है। नीचे दी गयी स्टेप्स से MP Vyapam Group 5 Re Exam Result डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Vyapam Group 5 Re Exam Final Result 2022: कैसे करें डाउनलोड:

  • सबसे पहले MPPEB की ऑफिसियल peb.gov.in पर विजिट करें
  • 'MP Vyapam Group 5 Result 2022' होम पेज पर आएगा, इसी पर क्लिक करें
  • यह आपको नए पेज में रेडिरेक्ट कर देगा
  • इसमें आपको एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ और TAC कोड डालने के बाद Enter your Application Number or Roll Number, Date of Birth, TAC Code और फिर क्लिक करें 'Search' बटन पर
  • फाइनल रिजल्ट आपको स्क्रीन पर दिख जायेगा

बता दें की यह परीक्षा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए की आयोजित की गई थी। जिसमे स्टाफ नर्स, ईसीजी तकनीशियन, रेडियोलॉजी तकनीशियन, लैब अटेंडेंट, रेडियोथेरेपी तकनीशियन, लैब तकनीशियन, ओटी तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, व्यावसायिक चिकित्सक, ऑर्थो तकनीशियन, ओ.टी. सहायक, ओ.टी. परिचारक, रिसेप्शनिस्ट, डायलिसिस तकनीशियन, प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक तकनीशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड II, डार्क रूम असिस्टेंट एवं अन्य पदों के लिए आयोजित की गयी थी।

Next Story