मध्यप्रदेश

MP Vridha Pension: गुड न्यूज़! एमपी में बुजुर्ग महिलाओं को ₹600 से बढ़कर ₹1000 मिलेगा?

MP Vridha Pension 2023
x

MP Vridha Pension 2023

MP Vridha Pension In Hindi: लाडली बहन योजना महिलाओं को 1000 रूपये दिए जा रहे हैं। जबकि वृद्धा पेंशन अभी भी मात्र 600 रुपये है।

MP Vridha Pension 2023: लाडली बहन योजना महिलाओं को 1000 रूपये दिए जा रहे हैं। जबकि वृद्धा पेंशन अभी भी मात्र 600 रुपये है। जब से लाडली बहनों को हर महीने 1000 रुपये मिलना शुरू हुआ है तब से वृद्ध महिलाएं भी बढ़ी हुई पेंशन की आस लगाए बैठी हैं। बीते दिनों रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल के दौरे पर गए हुए थे वहां उन्होंने सड़क पर काम कर रहे मजदूरों से मुलाकात की। मजदूरों की भीड़ में मौजूद एक वृद्ध महिला ने वृद्धा पेंशन बढ़ाने को लेकर एक सवाल कर दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने बड़ा आश्वासन देते दिखे।

अचानक रुका शिवराज का काफिला MP Vridha Pension Yojana 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शहडोल दौरे पर गए हुए थे। पखरिया गांव में दोपहर के समय सड़क पर काम करते मजदूरों को देख उन्होंने अपना काफिला रोक दिया। मुख्यमंत्री मजदूरों के बीच पहुंच गए और उनसे हालचाल जाना। इसी संवाद के दौरान उन्होंने लाडली बहन योजना की बात की। सीएम को अपने पास पाकर मजदूरों के चेहरे की खुशी देखते बन रही थी। बड़े ही प्यार और लगाव के साथ मुख्यमंत्री सभी से मिले।

जब वृद्ध महिला ने कहा कब मिलेंगे 1000 Madhya Pradesh Vridha Pension Yojana 2023

मजदूर भाई बहनों से चर्चा करने के दौरान एक वृद्ध महिला ने कहा कि हम सयाने लोगों को 1000 कब मिलेंगे। उसने इशारा करते हुए कहा था कि सयाने लोगों को अभी 1000 रुपए नहीं मिल रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन देते हुए कहा कि सयाने लोगों का पैसा हम बढ़ाएंगे। बहुत जल्दी वृद्ध लोगों को भी बढ़ी हुई राशि प्राप्त होगी। सीएम ने महिला से उनकी उम्र पूछी। वृद्ध महिला ने बताया कि वह 65 वर्ष की है। इस पर सीएम शिवराज उनके सिर पर हाथ रखते हुए आगे बढ़ गए।

जामुन बेचने वाली के पास पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शहडोल मार्ग पर जामुन बेच रही महिला को देखकर वह उसके पास पहुंच गए। सीएम ने महिला का हालचाल जाना और का स्वाद भी चखा। इसी बीच से सीएम ने बच्चों का हाल-चाल भी जाना और उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।

Next Story