मध्यप्रदेश

MP : अज्ञात वाहन ने ली 3 निर्दोश लोगों की जान, एक घायल का इंदौर में चल रहा इलाज

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:44 AM GMT
MP : अज्ञात वाहन ने ली 3 निर्दोश लोगों की जान, एक घायल का इंदौर में चल रहा इलाज
x
Mp Hindi News / धार : सड़क पर फर्राटा मारते दो तथा चार पहिया वाहन आये दिन लोगों की जान ले रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा इंदौर शहर के बाहर नजदीक

MP : अज्ञात वाहन ने ली 3 निर्दोश लोगों की जान, एक घायल का इंदौर में चल रहा इलाज

Mp Hindi News / धार : सड़क पर फर्राटा मारते दो तथा चार पहिया वाहन आये दिन लोगों की जान ले रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा इंदौर शहर के बाहर नजदीक यादव ढाबे के पास हो गया है। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई है तो वहीं एक को गंभीर हालत में इंदौर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम दुगुनी से लौट कर घर जा रहे पटलावद के वाहन सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे तीनों को गंभीर चोट आई। हादसे के बाद पहुंचे लोगों ने देखा कि तीनों की सांसे थम गई थी यह समझ में नही आ रहा था कि ये जीवित है या नहीं। इस लोगों ने पुलिस को जानकारी देने के साथ ही उन्हे अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस को फोन कर दिया।

यहाँ क्लिक करें : 35-65% off on Sportswear Adidas, Reebok, Puma and more

बताया जाता है कि अजय पिता ताराचंद्र 25 वर्ष, राहुल पिता डालू 18 वर्ष तथा अरूण पिता गबरिया उम्र 20 की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वही घायल कुणाल पिता राधेश्याम को इलाज के लिए इंदौर भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी होने के बाद पूरे गांव में रात के समय ही शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोग पहले तो घटना स्थल की ओर गये बाद मंे जानकारी हुई कि सभी को अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : MP : छाप रहे थे 2 हजार तथा 5 सौ के नकली नोट, पड़ गई पुलिस की रेड, 30 लाख के नकली नोट जब्त

सुबह मृतकों का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया गया है। वही पुलिस उस वाहन की तलाश मे है जिसने एक्सीडेंट किया हैं। गांव में शव पहुंचते ही मातम का छा गया। जिसने भी इस घटना को सुना वह दंग रह गया। एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत से ऐसा लग रहा था जैसे भगवान का कहर टूट पडा है। बताया जाता है कि तीनों मृतक आपस में भाई थे। अजय और राहुल आपस में चचेरे भाई हैं तो वही अरुण बुआ का लड़का है।

अन्य Mp Hindi News :

यह भी पढ़े : MP Rojgar Mela : मुख्यमंत्री शिवराज का दावा 1 लाख 44 हजार लोगों को मिला रोजगार

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story