मध्यप्रदेश

MP Transfer List 2022: IAS अधिकारी का हुआ तबादला, यहाँ मिली नवीन पदस्थापना, कई IPS अधिकारियो को भी किया गया इधर से उधर, फटाफट देखे पूरी लिस्ट

MP Transfer List
x

MP Transfer List 

MP Transfer: मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग (Madhya Pradesh General Administration Department) द्वारा आईएएस तबादला लिस्ट (IAS Transfer List In MP) जारी की गई है.

MP Transfer: मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग (Madhya Pradesh General Administration Department) द्वारा आईएएस तबादला लिस्ट (IAS Transfer List In MP) जारी की गई है। प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रखने यह परिवर्तन किया गया है। मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस आईपीएस (IAS-IPS) तथा पुलिस अधिकारियों (Police Officers Transfer MP) के तबादले होने हैं। तो वही कुछ अधिकारियों कर्मचारियों के ट्रांसफर हो चुके हैं। आदेश कॉपी के साथ तबादला लिस्ट जारी की गई है।

इनका भी हुआ स्थानांतरण IAS Transfer List In MP

बताया गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 2014 के आईएएस ऑफिसर दिलीप कुमार कापसे (Dilip Kumar Kapse IAS Officer Transfer MP) का ट्रांसफर किया गया है। बताया गया है कि दिलीप कुमार कापसे उप सचिव मध्य प्रदेश शासन के पद पर थे।

सामान प्रशासन विभाग ने अब उन्हे शिष्टाचार अधिकारी एवं उप सचिव मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है। साथ ही आदेश में कहा गया है कि आगामी आदेश तक आईएस दिलीप कुमार कापसे स्थाई रूप से संपूर्ण कार्यभार संभालेंगे। आईएएस दिलीप कुमार कांपते के संबंध में बताया गया है कि या 2014 बैच के आईएएस अधिकारी है।

देखें कौन आईएएस कहां हुए पदस्थ

-जानकारी के अनुसार त्रिभुवन नारायण सिंह जो वर्तमान में अपर कलेक्टर जिला श्योपुर थे। अब इनका स्थानांतरण कर नवीन पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निवाड़ कर दिया गया है।

-इसी तरह है जी एस धुर्वे जो संयुक्त आयुक्त प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय भोपाल में पदस्थ थे। अब इन्हे अपर कलेक्टर जिला अशोकनगर बनाया गया है।

-इसी तरह अनुज कुमार रोहतगी जो अपर कलेक्टर अशोकनगर थे। अब उन्हें कलेक्टर जिला श्योपुर बनाया गया है।

-प्रताप सिंह चौहान जो अपर कलेक्टर छतरपुर थे अब उन्हें अपर कलेक्टर जिला टीकमगढ़ बना दिया गया है।

-नमः शिवाय अर्जरिया संयुक्त कलेक्टर जबलपुर पदस्थ थे। अब इनकी नवीन पदस्थापना अपर कलेक्टर जिला छतरपुर कर दी गई है।

-मनोज कुमार सरियाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम से इनका स्थानांतरण कर दिया गया है। अब इनकी नवीन पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्योपुर के लिए की गई है।

-अभय सिंह ओहरिया अपर कलेक्टर जिला टीकमगढ़ का स्थानांतरण करते हुए उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर बनाया गया है।

-वही जारी लिस्ट में सोजान सिंह रावत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर का स्थानांतरण कर नवीन पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम किया गया है।

जारी की गई आदेश की प्रति




Next Story