मध्यप्रदेश

MP Transfer 2023: अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें List आपके जिले में कौन आया

MP Transfer 2023: अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें List आपके जिले में कौन आया
x
MP Transfer 2023: मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियो के तबादले की लिस्ट जारी की है.

MP SAS Transfer 2023: मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियो के तबादले की लिस्ट जारी की है। जारी की गई सूची में 9 डिप्टी कलेक्टरो का ट्रांस्फर किया गया है। राज्य सरकार ने तबादला आदेश जारी करते हुए कहा है कि इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदभार ग्रहण करना होगा।

किसका कहां हुआ तबादला MP SAS Transfer 2023

जिन अधिकारियो को प्रतिनियुक्ति दी गई है उसमें संयुक्त कलेक्टर आगर मालवा सोहन कनाल का नाम सामिल है। साथ ही संयुक्त कलेक्टर मंदसौर बिहारी सिंह, डिप्टी कलेक्टर शाजापुर अजीत कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर शाजापुर नदेन्द्रनाथ पाण्डे, संयुक्त कलेक्टर उज्जैन कैलाश चंद्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर नीमच पवन बारिया, डिप्टी कलेक्टर रतलाम मनीष वास्कले, डिप्टी कलेक्टर बड़वानी जितेन्द्र कुमार पटेल, डिप्टी कलेक्टर उज्जैन आशुतोष गोस्वामी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सहायक ग्रेड-3 का हुआ तबादला MP Transfer 2023

जानकारी के अनुसार सहायक ग्रेड-3 नीरज कुमार वैश्य को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया गया है

वहीं इनके स्थान अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में दीप सिंह राजपूत को भेजा गया है। वह भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास विभाग में थे।

कई अधिकारियो को किया गया अटैच

जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कई राज्य प्रशासनिक सोवा के कई अधिकारियों को 5 से 12 जनवरी तक के लिए इंदौर कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया। ज्ञात हो कि 8 से 10 जनवरी 2023 तक इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का अयोजन किया गया है। साथ में 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का अयोजन किया जा रहा है। ऐसे में कुछ आधिकारियो को इंदौर कार्यालय में अटैच किया गया है।



Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story