मध्यप्रदेश

MP Transfer 2023 Ban Removed: खुशखबरी! एमपी के कलेक्टर-कमिश्नर सहित कर्मचारियों के लिए Latest Update, 5 जनवरी 2023 से हटा प्रतिबंध, 64000 कर्मचारी-पटवारी के जल्द होंगे तबादले

MP Transfer 2023 Ban Removed
x

MP Transfer 2023 Ban Removed

MP Me Transfer Ban Hata: प्रदेश में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

MP Transfer 2023 Ban Removed: प्रदेश में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि आज 5 जनवरी से ट्रांसफर पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के पश्चात निर्वाचन कार्य से लगे अधिकारी कर्मचारी के तबादले किए जा सकते हैं। निर्वाचन आयोग के यह कहने के बाद अब रास्ता साफ हो गया है क्योंकि गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा।

क्यों लगाया गया था प्रतिबंध MP Employees Transfer 2023 Ban Removed

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य के लिए अधिकारी कर्मचारियों के तबादले पर प्रतिबंध लगाया गया था। निर्वाचन आयोग का कहना था कि अगर पुनरीक्षण कार्य के बीच में ही किसी कर्मचारी या अधिकारी का ट्रांसफर किया जाता है तो इससे मतदाता सूची के कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। ऐसे में आवश्यक था कि कर्मचारियों के ट्रांसफर पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।

वही व्यवस्था देते हुए यह भी कहा गया था कि अगर किसी कर्मचारी की विशेष परिस्थितियों में ट्रांसफर की आवश्यकता है तो उसके लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति लेना आवश्यक होगा। बिना निर्वाचन आयोग की अनुमति के किसी का भी ट्रांसफर नहीं हो सकता।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाने के बाद तबादले पर लगी रोक हट गई। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि अब मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद आयोग से अनुमति की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

हटाए गए थे निवाडी कलेक्टर
MP Transfer Ban Removed 2023

प्रतिबंध के समय केवल निवाड़ी के कलेक्टर तरुण भटनागर को हटाया गया था। हालांकि इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वयं घोषणा की थी। लेकिन विभाग ने प्रस्ताव बनाकर सबसे पहले भारतीय निर्वाचन आयोग को भेजा था। वहां से अनुमति मिलने के पश्चात ही उनका तबादला आदेश जारी किया गया।

Next Story