मध्यप्रदेश

MP Transfer 2022: एमपी में जिला शिक्षा अधिकारी और कई विद्यालय प्राचार्य के तबादले, जारी हुई नई लिस्ट

up ias transfer news
x
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदल दिए हैं.

MP News: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदल दिए हैं। तो वहीं इस परिवर्तन में कई विद्यालयों के प्राचार्य भी बदल दिए गए हैं। जारी लिस्ट में करीब 18 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रभारी सहायक संचालकों की पदस्थापना सूची जारी की गई है। वहीं 19 जिलों के प्राचार्य भी बदल दिए गए हैं। दीपावली त्यौहार के पहले जारी हुई यह लिस्ट कई लोगों को खुशी दे सकती है तो वहीं कई लोगों को मनचाहा स्थान न मिलने से मायूसी भी हो सकती है। लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन द्वारा कई बिंदुओं पर गहन विचार के बाद ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।

आइए जाने किसका कहां हुआ स्थानांतरण

-श्रीमती पुष्पा दोदी को विकास खंड शिक्षा अधिकारी भीतरवार ग्वालियर से प्रभारी संचालक जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर बना दिया गया है।

-राजेश गोयल को शासकीय एमएलबी कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय गुना से स्थानांतरित कर सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी गुना नियुक्ति किया गया है।

-श्रीमती साधना अवस्थी को प्राचार्य शासकीय आरपी क्रमांक 2 जिला पन्ना में पदस्थ थे इन्हें स्थानांतरित कर प्रभारी सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना बना दिया गया है।

-राजेश अग्रहरि जो प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केलवारा कला कटनी में पदस्थ हैं। इनका स्थानांतरण कर प्रभारी सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कटनी बनाया गया है।

-डॉक्टर के के तिवारी जो प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बृजपुरा छतरपुर में पदस्थ हैं उन्हें प्रभारी सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर बनाया गया है।

-बीएन दुबे जो प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुचवाही जिला सीधी में पदस्थ हैं। उन्हें प्रभारी सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सीधी बनाया गया है।

-रीजन सिंह मरावी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुलगुली जिला उमरिया है उन्हें प्रभारी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी उमरिया बनाया गया है।

-केशव वर्मा जो प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेटमा इंदौर में पदस्थ हैं उन्हें प्रभारी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी भार बनाया गया है।

-डीडी रजक जो प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांचेत जिला रायसेन है। इन्हें प्रभारी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी रायसेन बनाया गया है।

-विनोद कुमार चौधरी जो प्राचार्य शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विदिशा है। इन्हें प्रभारी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी विदिशा बनाया गया है।

-राजकुमार बधान जो प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल महगंमा जबलपुर हैं इन्हें प्रभारी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर बनाया गया है।

-शिवनंदन प्रजापति जो प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोंककला देवास हैं। इन्हें प्रभारी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी देवास बनाया गया है।

-राजेंद्र सिंह सिप्रे जो प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल देनदला मध्य शाजापुर हैं। इन्हें प्रभारी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी शाजापुर बनाया गया है।

-मनोज कुमार जैन जो प्राचार्य शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच है। इन्हें प्रभारी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी नीमच बनाया गया है।

-श्रीमती वंदना पांडे जो प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शारदा इंदौर है इन्हें प्रभारी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर बनाया गया है।

-श्रीमती सुनीता वाधवा जो प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारूवा जिला हरदा है। इन्हें प्रभारी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी हरदा बनाया गया है।

-एनएल प्रहलादी जो प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जींद जिला बैतूल है। इन्हें प्रभारी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल बनाया गया है।

-श्रीमती अनुराधा सक्सेना जो प्राचार्य शासकीय कन्या हाई स्कूल हातोद जिला इंदौर हैं। इन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धन्नड जिला इंदौर उसी पद पर भेजा गया है।

नोट- सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार यह लिस्ट तैयार की गई है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता। पुख्ता जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर लिस्ट की जानकारी लें।

Next Story