मध्यप्रदेश

MP Transfer 2022: जारी हुई List! एमपी में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, फटाफट आने आपके शहर में कौन आया और कौन गया

MP Transfer 2022
x

MP Transfer 2022

MP Transfer List 2022: एमपी सरकार ने एक बार फिर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी है.

MP Transfer 2022: एमपी सरकार ने एक बार फिर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अधिकारियों के ट्रांसफर जरूर हुए हैं लेकिन कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है। कहने का मतलब यह कि अब अधिकारियों को सरकार की ओर से कुछ विशेष दायित्व वाले कार्यस्थल पर भेजा गया है। राज्य सरकार प्रशासनिक कसावट लाने अधिकारियों का ट्रांसफर कर रही है। वहीं विपक्षी लोगों का तो कहना है कि आने वाली मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सरकार अभी से गुणा गणित बैठाने में लगी हुई है। आइए देखें लिस्ट।

किसका कहां हुआ ट्रांसफर MP Transfer News

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। ट्रांसफर किए गए दोनों अधिकारी अभी तक ग्वालियर में पदस्थ थे। एक अपर आयुक्त नगर पालिक निगम ग्वालियर थे तो, दूसरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्वालियर विकास प्राधिकरण ग्वालियर में पदस्थ थे।

अतेंद्र सिंह गुर्जर जो अभी तक अपर आयुक्त नगर पालिक निगम ग्वालियर थे। अब उनका स्थानांतरण करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्योपुर बना दिया गया है।

इसी तरह है कौशल किशोर सिंह गौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्वालियर विकास प्राधिकरण ग्वालियर थे। अब उनका स्थानांतरण करते हुए उन्हें संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर बनाया गया है।

पूर्व में हुआ एक ट्रांसफर निरस्त MP Transfer

साथ ही जारी किए गए आदेश में यह भी बताया गया है कि विभागीय आदेश जो दिनांक 2 नवंबर 2022 को जारी किया गया था। जिसमें मनोज कुमार सरियाम का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्योपुर भेजा गया था अब उनका स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। तभी तो उनके स्थान पर अब अतेंद्र सिंह गुर्जर आयुक्त नगर पालिक निगम ग्वालियर थे अब वह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्योपुर होंगे।

देखें ट्रांसफर की लिस्ट MP Transfer List 2022





Next Story