मध्यप्रदेश

MP: सास की डांट से तंग बहू ने कुएं में दिया धक्का, सिर पर फेंका बड़ा पत्थर, हो गई मौत

Rewa
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) uberमें बहू ने बेरहमी से की सास की हत्या।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) में एक कलयुगी बहू ने अपनी सास की हत्या सिर्फ इस वजह से कर दी कि वह डांटा करती थी। सास से छुटकारा पाने बहू ने पहले सास की डंडे से पिटाई की बाद में उसे कुएं में ढकेल दिया। कुएं में गिरने के बाद भी बहू का जी नही भरा और अपना बचाव करते हुए तैरती रही सास पर बहू ने उसके सिर पर एक बड़ा पत्थर पटक दिया। जिससे वृद्ध महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने किया खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार मनावर थाना क्षेत्र के उखल्दा गांव की रहने वाली 60 वर्षीय नथलीबाई पति नारायण की लाश शनिवार को कुएं में मिली। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को निकलवा और पीएम के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला की नथलीबाई और उसकी बहू के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। जिसके बाद पुलिस ने बहू को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस की सख्ती पर बहू ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

बहू ने कहा सास करती थी विवाद

सास की हत्या कि आरोपी बहु दुर्गाबाई ने थाने में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि सास उससे विवाद करती थी। दुर्गा बाई ने बताया कि सास को कुएं में देखकर वाह गई और पहले तो डंडे से पिटाई की। बाद में कुएं में धक्का दे दिया। वही बहू ने बताया कि वह कुएं में गिरने के बाद भी अपने को बचाने तैर रही थी जिस पर उसके ऊपर एक बड़ा पत्थर पटक दिया। पत्थर लगने के बाद मौत हो गई और वह वहां से भाग आई।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story