मध्यप्रदेश

MP Teachers Recruitment 2022: एमपी शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, 18000 चयनित शिक्षको को लेकर सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान

MP Laptop Yojana List 2022 pdf
x
MP Teachers Recruitment 2022: मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस अपडेट का मुख्य आधार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह है।

MP Teachers Recruitment 2022: मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस अपडेट का मुख्य आधार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह है।क्योंकि सीएम शिवराज ने स्वयं ट्विटर के माध्यम से बताया है कि वह 4 सितंबर 2022 को मध्यप्रदेश के चयनित 18000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री का यह ट्वीट उन शिक्षकों के लिए ऑक्सीजन और ग्लूकोस की तरह है जो कई वर्षों से नियुक्ति की राह देख रहे हैं।

4 साल से देख रहे नियुक्ति की राह

मध्य प्रदेश के हजारों हजार चयनित शिक्षक विगत 4 वर्ष से नियुक्ति की राह देख रहे हैं। पात्रता परीक्षा पास करने के बाद अन्य सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी नियुक्ति नहीं मिल रही थी। इस नियुक्ति को लेकर चयनित शिक्षक कई बार आंदोलन धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। जिस पर उन्हें आश्वासन तो मिला। लेकिन वह कब पूरा होगा यह एक सपना बनकर रह गया है। लेकिन एक बार मुख्यमंत्री द्वारा किया गया ट्वीट आशा की किरण लेकर आया है।

18 हजार शिक्षकों को नियुक्ति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कहना है कि वह 18000 शिक्षकों को भोपाल के जंबूरी में मैदान में कार्यक्रम का आयोजन कर सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। साथ ही शिक्षकों को एक दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण दिया जाएगा।



वर्ष 2018-19 में हुई थी परीक्षा

जानकारी के अनुसार प्रदेश की स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूर्ण करने के लिए वर्ष 2018-19 मे परीक्षा का आयोजन किया गया था। लेकिन शिक्षकों को नियुक्त मिलने में 4 वर्ष का समय लग गया। इसके लिए कई कारणों की वजह से परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी हुई।

वही परिणाम तो घोषित हो गया लेकिन बाद में कोरोना महामारी के चलते चयनित शिक्षकों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में काफी समय लग गया। वही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो जाने के पश्चात अन्य फॉर्मेलिटीज पूर्ण करने में लगातार समय लगता गया।

लेकिन बार फिर चयनित शिक्षकों में नियुक्त मिलने की आस बंधी है। अब इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह 4 सितंबर को जंबूरी मैदान में 18000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे।

Next Story