मध्यप्रदेश

MP Teacher Recruitment: 12 हजार से अधिक चयनित शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ

Aaryan Puneet Dwivedi
13 March 2022 9:57 AM IST
MPTET
x
MP Teacher Recruitment: 4 साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे वेटिंग लिस्ट में शामिल 12 हजार से ज्यादा चयनित शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

MP Teacher Recruitment: भोपाल। 4 साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे वेटिंग लिस्ट में शामिल 12 हजार से ज्यादा चयनित शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता 2022 में साफ हो गया है। इसकी वजह यह है कि इनकी पात्रता की वैधता 1 साल बढ़ा दी गई है। इस बारे में राज्य सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें इनकी सेवा शर्तों और भर्ती नियम के उप नियम में वैधता 1 साल बढ़ाए जाने का उल्लेख है।

2018 में प्रोफेशनल एग्जाम के जरिए ली गई परीक्षा में पात्रता हासिल करने वाले इन चयनित शिक्षकों की पात्रता (Eligibility of selected teachers) की वैधता पिछले महीने ही खत्म हुई थी। इस बारे में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इनकी नियुक्ति के संबंध में विधि विभाग से राय मांगी गई थी।

बाकी चयनित शिक्षकों की नियुक्ति का यह है गणित

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (Madhya Pradesh School Education Department) में उच्च माध्यमिक शिक्षक (higher secondary teacher) के कुल पद 15,000 हैं। इनमें से 8342 पदों पर नियुक्ति दे दी गई है। 6658 की नियुक्ति होना बाकी है। इस विभाग में माध्यमिक शिक्षक (secondary teacher) के कुल पद 5670 हैं। इनमें से अभी तक 3701 की नियुक्ति हुई है। 1969 का अपॉइंटमेंट होना बाकी है। मध्य प्रदेश जनजातीय कार्य विभाग (Madhya Pradesh Tribal Affairs Department) में उच्च माध्यमिक शिक्षक के 2220 पद हैं। इनमें से 1111 की नियुक्ति हुई, जबकि 1109 बाकी हैं।

स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग में होनी है नियुक्ति

पीईबी द्वारा 2018 में उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षक के पदों के लिए पात्रता परीक्षा (Eligibility Test for the Posts of Higher Secondary and Secondary Teacher 2018) आयोजित की गई थी। विधानसभा चुनाव और लॉकडाउन के चलते प्रक्रिया लंबे समय तक अटकी रही। बीते अक्टूबर में स्कूल शिक्षा विभाग ने 12043 पदों पर नियुक्ति कर दी थी। प्रदेश में हुए उपचुनाव के बाद भी कुछ जिलों में नियुक्ति की गई। इसके 3 महीने बाद जनजातीय कार्य विभाग में नियुक्ति के आदेश जारी किए थे।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story