मध्यप्रदेश

MP Teacher Recruitment 2022: बड़ी अपडेट! 18527 पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती, 30 दिसंबर को List होगी जारी, फटाफट जाने

MP Teacher Recruitment
x

MP Teacher Recruitment

MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश में वर्ष 2020 में आयोजित की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा मे उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

MP Teacher Recruitment 2022: मध्यप्रदेश में वर्ष 2020 में आयोजित की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा मे उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 18527 पदों के लिए शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है। 30 दिसंबर तक हर हाल में पात्र शिक्षकों की सूची जारी कर दी जाएगी। यह लिस्ट दस्तावेज सत्यापन के बाद के अभ्यर्थियों की होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए 17 नवंबर से 24 नवंबर तक का समय निश्चित किया गया था। अब आगे की प्रक्रिया बड़ी तेजी के साथ चल रही है।

प्रक्रिया पर एक नजर, कब क्या होगा MP Teacher Recruitment

जानकारी के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2020 के चयनित अभ्यर्थियों को 17 से 24 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन के लिए समय दिया गया था। रजिस्ट्रेशन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी कर 30 दिसंबर तक रिक्तियों के आधार पर लिस्ट जारी की जाएगी।

बताया गया है कि 31 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक जिला स्तर पर दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। इन अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर सत्यापन का कार्य पूर्ण करवाना होगा।

इसके पश्चात जनवरी 2023 में कार्यालयीन कार्य पूर्ण होने के पश्चात जनवरी 2023 में अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही जनवरी 2023 मे ही स्कूल चयन के लिए अभ्यर्थियों को ऑप्शन दिया जाएगा।

तथा अंत में फरवरी 2023 में आवश्यक रूप से कार्यवाही पूर्ण करते हुए सिलेक्टेड कैंडिडेटो को नियुक्ति आदेश सौंप दिया जाएगा। बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट अपने नियुक्ति स्थल पर जाकर ज्वाइन करेंगे।

कब से शुरू है यह प्रक्रिया MP Teacher Latest News

जानकारी के अनुसार प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में आयोजित की गई। 17 नवंबर 2022 से भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई अतिथि शिक्षकों से 17 नवंबर से 24 नवंबर के बीच रजिस्ट्रेशन करवाया गया। प्राथमिक की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग में 7429 एवं जनजाति कार्य विभाग में 11098 पदों पर संयुक्त काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। प्रदेश में 18527 शिक्षकों की भर्ती फरवरी 2023 में पूर्ण करने की दिशा में तेजी के साथ कार्यवाही हो रही है।

Next Story