मध्यप्रदेश

MP Summer Vacation:छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, जारी हुआ आदेश 2023

MP Summer Vacation
x

MP Summer Vacation

MP School Holiday 2023: लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से स्कूलों में अवकाश की तिथि बढ़ा दी गई है। देश के कई प्रदेशों में इसके लिए अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

MP Summer Vacation: लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से स्कूलों में अवकाश की तिथि बढ़ा दी गई है। देश के कई प्रदेशों में इसके लिए अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने गर्मी की छुट्टी 26 जून 2023 तक बढ़ा दिया है। इसी तरह मध्यप्रदेश में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाया गया है। साथ में झारखंड से भी स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पढ़ रही तेज गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है।

कहां कब तक बंद रहेंगे विद्यालय

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश मैं पढ़ रही गर्मी को देखते हुए छुट्टी बढ़ाने का ऐलान किया गया है। राज्य सरकार का कहना है कि पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून से विद्यालय खुल जाने थे। लेकिन वर्तमान समय में बारिश ना होने और तेज गर्मी की वजह से राज्यों में अवकाश बढ़ाया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा अधिकारी अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि राज्य में संचालित सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालय 26 जून 2023 तक बंद रहेंगे। स्कूलों का संचालन 27 जून से शुरू होगा।

मध्यप्रदेश में भी जारी हुआ आदेश MP Me School Ki Chutti Kab Tak Rahegi, MP Me Kab Tak Band Rahenge School

मध्य प्रदेश (MP me garmi ki chutti) के इंदौर कलेक्टर ने स्कूलों में अवकाश के लिए आदेश जारी किया है। इंदौर कलेक्टर ने पड़ रही भीषण गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश (MP Me School Ki Garmi Ki Chutti) 19 जून 2030 तक के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने आदेश में कहा है कि इंदौर जिले में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय सीबीएसई आईसीएसई विद्यालय 19 जून के पहले विद्यालय का संचालन नहीं करेंगे। उन्होंने आदेश में इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा है।

इधर मध्यप्रदेश के भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा भी आदेश जारी करते हुए सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों का संचालन 19 जून के बात करने के लिए कहां है। 16 जून से विद्यालयों का संचालन शुरू होना था। लेकिन गर्मी को देखते हुए 3 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। विद्यालयों का संचालन 19 जून 2023 के बाद शुरू होगा।

झारखंड में छुट्टी बढ़ाने का आदेश जारी हो चुका था। स्कूल शिक्षा विभाग सचिव रवि कुमार द्वारा कहा गया था कि मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का संचालन देर से शुरू किया जाए। मौसम को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया जा रहा है।

Next Story