मध्यप्रदेश

MP Solar Pump Yojana Online Registration: 90% सब्सिडी के लिए मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना का फॉर्म भरे 2023

MP Solar Pump Yojana Online Registration: 90% सब्सिडी के लिए मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना का फॉर्म भरे 2023
x
Mukhyamantri Solar Pump Scheme Madhya Pradesh 2023: मध्यप्रदेश के किसानों को सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश 2023 (MP Solar Pump Yojana 2023) का लाभ प्रदान करने हेतु हर साल ऑनलाइन आवेदन भरे जाते है.

MP Solar Pump Yojana Online Registration: मध्यप्रदेश के किसानों को सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश 2023 (MP Solar Pump Yojana 2023) का लाभ प्रदान करने हेतु हर साल ऑनलाइन आवेदन भरे जाते है. एमपी सरकार के माध्यम से 5 वर्ष की अवधि के अंतर्गत 2 लाख सोलर पम्प स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. किसान बिजली से चलने वाले पम्प की सहायता से खेतो में सिचाई करते है। जहाँ पर बिजली बार बार जाने की समस्या होती है, वहां डीज़ल पम्प का उपयोग करते है. ऐसे में किसानो की सहायता के लिए सोलर पम्प का शुभारम्भ शिवराज सरकार द्वारा किया गया था.

Madhya Pradesh Solar Pump Yojana 2023, MP Solar Pump Yojana Subsidy 2023

मध्यप्रदेश के किसानो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा 90% सब्सिडी दी जा रही है. इस योजना का उद्देश्य किसानो की आय में वृद्धि कराने से है.

MP Solar Pump Yojana 2023 का लाभ, MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana

-इस योजना के तहत डीजल पम्प के स्थान पर सरकार द्वारा खेत की सिंचाई के लिए सोलर पम्प लगाए जायेंगे।

-जिनके खेतों के आसपास बिजली नहीं पहुंच पाती है ऐसे किसानो को इस योजना का लाभ मिलता है.

-डीजल के इस्तेमाल से होने वाले खर्च एंव प्रदूषण पर रोक लगेगी।

MP Solar Pump Yojana 2023 दस्तावेज

-आवेदक के पास किसान कार्ड होना चाहिए ।

-आधार कार्ड

-निवास प्रमाण पत्र

-खेती योग्य भूमि के कागज़ात

-मोबाइल नंबर

-पासपोर्ट साइज फोटो

MP Solar Pump Yojana Application Form कैसे भरे-

-सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।

-वेबसाइट के होमपेज पर आपको यूजर मैन्युअल डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने सामने पीडीएफ फॉर्मेट में यूजर मैनुअल खुल कर आ जाएगा।

-इस पीडीएफ फॉर्मेट में यूजर मैनुअल में आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर देना है और जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।

Next Story