
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP School Reopen: 50...
MP School Reopen: 50 फीसद क्षमता के साथ 1 फरवरी से शुरू होंगी पहली से 12वीं तक की कक्षाएं, टाइम पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं

MP School Reopen
MP School Reopen: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते मध्य प्रदेश में स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था, अब 1 फरवरी से स्कूलें फिर शुरू होने जा रही हैं. मंगलवार से राज्य की पहली से लेकर 12वीं तक की स्कूलों का संचालन एक बार फिर शुरू होगा लेकिन छात्रों की 50 फीसद उपस्थिति के साथ. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.
सीएम शिवराज ने ट्वीट में लिखा है कि, "स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया कि 1 फरवरी से स्कूल पुनः खोले जाएंगे. कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाएं 50% उपस्थिति के साथ संचालित होंगी. आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे." (यहां क्लिक कर रीवा रियासत का ऑफिसियल Google App अपने मोबाइल में डाउनलोड करें और लेटेस्ट न्यूज़ की अपडेट सबसे तेज पाएं)
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया कि 1 फरवरी से स्कूल पुनः खोले जाएंगे। कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाएं 50% उपस्थिति के साथ संचालित होंगी। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 31, 2022
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Madhya Pradesh Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने सोमवार की सुबह MP School Reopen के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि, राज्य में कोरोना संक्रमण की दर घट रही है. साेमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर इस पर निर्णय लिया है कि स्कूले एक फरवरी से खुलेगी.
समय पर होगीं बोर्ड परीक्षाए
बोर्ड परीक्षाओं (MP Board Examination Date 2022) का आयोजन 17 फरवरी 2022 से शुरू होना है. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि सीएम के निर्देश के बाद 1 फरवरी से स्कूल खुल जाएंगे. एमपी बोर्ड की परीक्षाओं का टाइम टेबल (MP Board Exam Time Table 2022) पहले ही जारी कर दिया गया है. उसे हम ऑफलाइन मोड में समय पर कराने के प्रयास में है. अगर कोई व्यवधान आता है, तो फिर आगे का निर्णय लिया जाएगा. फिलहाल हम समय पर एग्जाम कराएंगे.
10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी. पहली बार पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगा. छात्रों को सुबह साढ़े 8 बजे पहुंचना होगा. एमपी में पहली बार एमपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जा रही है. इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी.
इसके पहले मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को कोरोना संक्रमत स्थिति को लेकर बैठक में कहा था कि स्कूल खोलने का निर्णय दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखकर लिया जाएगा. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर शहर में कोरोना संक्रमण के केस कम हो रहे हैं. फरवरी महीने में कोरोना संक्रमण में और कमी आने की संभावना है.
प्रदेश में #Corona संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 31, 2022
ऐसे में स्कूल खोलने को लेकर आज मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। pic.twitter.com/tS0R6dRqio
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




