मध्यप्रदेश

MP School News: 15 अप्रैल के बाद बंद हो सकते हैं स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

MP School Timing Change News
x
MP School News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों में गर्मी का प्रकोप काफी ज्यादा है।

MP School News | MP Mei School Band Hone Ki khabar | MP School Today News | Madhya Pradesh School News | क्या एमपी में स्कूल बंद होने वाले हैं?

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों में गर्मी का प्रकोप काफी ज्यादा है। गर्मी को देखते हुए अभिभावक भी अभी से निजी स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टी की मांग कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने एक बयान के माध्यम से इस बात का संकेत दिया है कि सरकारी विद्यालयों के बच्चों को अप्रैल नहीं बल्कि जून में बुलाया जाएगा। इस भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के निजी स्कूल बंद करने पर भी विचार किया जा रहा है।

पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकास के बाद ही नया सत्र शुरू किया जा रहा है। इस बार अप्रैल के बदले 15 जून से नया सत्र शुरू होगा। अभिभावक भी परेशान है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा चल रही है। 15 अप्रैल के बाद निजी स्कूलों में छुट्टी किए जाने की संभावना है। हालांकि अभिभावकों की मांग पर भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बीते मंगलवार को आदेश जारी कर सभी सरकारी व निजी स्कूलों का समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। कुछ अन्य शहरों में भी दोपहर 12बजे तक ही स्कूल संचालित करने क आदेश दिए हैं।

आदेश की अवहेलना

कलेक्टर के आदेश के बाद भी राजधानी के कई विद्यालय ऐसे हैं जहां कलेक्टर के आदेश की अवहेलना की जा रही है। बच्चे चिलचिलाती धूप में विद्यालय जाने को विवश है। ऐसा केवल उन्हीं विद्यालयों में हो रहा है जहां दो शिफट में विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। राजधानी कैंपियन स्कूल और केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 3 प्रमुख रूप से शामिल है। दोनो ही विद्यालयों में दो शिफट में स्कूल का संचालन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा दो शिफट में चलने वाले विद्यालयों के संबंध में निर्णय लेना था, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन किसी निर्णय पर नही पहुंच पाया।

बिगड़ रही तबियत

बताया गया है कि गर्मी के कारण विद्यालय जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। दोपहर के समय भले ही 12 बजे छुट्टी हो जाती है। लेकिन इस चिलचिलाती धूम में बस, बाइक में बैठकर विद्यालय से घर जाने में बच्चां को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा दोपहर के समय विद्यालय जाने वाले बच्चों की क्या स्थिति होती होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। बताते हैं कि जिला प्रशासन के पास गर्मी के कारण चक्कर आने के बाद बेहोश होने वाले छात्रों की जानकारी भी पहुंची है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story