मध्यप्रदेश

MP School 2023: एमपी के 1 से 8वीं तक के लाखों छात्रों को बड़ा तोहफा! शिक्षा विभाग ने DPC को छात्रों की संख्या अपडेट करने के दिए निर्देश

MP School 2023
x

MP School 2023

MP School News 2023: मध्य प्रदेश में शिक्षण सत्र 2023-24 का आधा समय निकल गया.

MP School News 2023: मध्य प्रदेश में शिक्षण सत्र 2023-24 का आधा समय निकल गया। इतने दिनों बाद सरकार ने पहली से 8वीं तक के छात्रों को गणवेश वितरित करने की सुध आई है। अब सरकाने ने राज्य शिक्षा केन्द्रों को आदेश जारी करते हुए गणवेश वितरित करने के लिए कहा है। सरकार के इस आदेश के बाद राज्य शिक्षा केन्द्र तैयारी में जुटा हुआ है।

जुटाए जा रहे आंकडे MP School Education

MP School 2023 राज्य शिक्षा केन्द्र से जारी किये आदेश के बाद जिला परियोजना समन्वयक को छात्रों के वास्तविक आंकडे जुटाने के लिए कहा गया है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी छात्र गणवेश पाने से वंचित न रहे। सभी को गणवेश उपलब्ध करवाए जायेंगे।

MP School Students Dress सीएम राइज स्कूल में पढने वाले 5वीं से 8वीं तक के छात्रों को गणवेश दिया जायेगा। इसके लिए राशि प्रदान की जाएगी। इस सम्बंध में राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराज एस ने कहा है कि सभी विद्यार्थियों को गणवेश दिया जायेगा। इसके लिए सभी तैयारी पूर कर ली गई है।

MP State Education Center वहीं बताया गया है कि 5वीं और 8वीं के छात्रों को गणवेश की राशि प्रदान कर दी गई है। वहीं बताया गया है कि चौथी से 8वीं तक के छात्रों को गणवेश का लाभ दिया जायेगा।

गणवेश के सम्बंध में स्वा सहायता समूहों को कहा गया है कि वह गणवेश की गुणवत्ता का खास ख्याल रखें। अगर गणवेश के गुणवत्ता खराब हुई तो संबंधितों पर कार्रवई की जायेगी। साथ ही भुगतान की गई राशि की कटौती भी की जायेगी। गुणवत्ता देखने के बाद ही भुगतान सुनिश्चित की जायेगी।

Next Story