मध्यप्रदेश

MP Sarpanch Honorarium Increased: खुशखबरी! एमपी के सरपंचों को अब ₹1750 की जगह हर महीने मिलेंगे ₹4250

MP Sarpanch Latest News 2022
x

MP Sarpanch Latest News 2022

MP Sarpanch Salary News: एमपी के सरपंचों को 4250 रूपये मानदेय दिए जाने की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किए है

Madhya Pradesh Sarpanch News: प्रदेश के हजारों सरपंचों के लिए आने वाला वर्ष बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। जंहा उन्हे अब 4 हजार रूपये से ज्यादा मानदेय दिए जाने का निणर्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है। उन्होने मंच से घोषणा किए है कि सरपंचों का मानदेय 1750 रूपये से बढ़ाया जाएगा।

4250 रूपये मिलेगा मानदेय Sarpanch Honorarium Increase News

मुख्यमंत्री शिवराज सिह ने घोषणा किए है कि राज्य सरकार अब सरपंचों का मानदेय 4250 रूपये कर रही है। जिससे उनके चाय पान का खर्च निकल सकें। सीएम ने बताया कि अभी प्रदेश के सरपंचों का मानदेय 1750 रूपये निर्धारित है। जिसे बढ़ाया जा रहा है और 4250 रूपये उन्हे प्रति माह दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि प्रदेश में 23 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतें है। जंहा ग्राम सरकार का प्रतिनिधि सरपंच है। उन्हे राज्य सरकार की ओर से अभी तक 1750 रूपये मानदेय दिया जा रहा था, तो वही अब उनके मानदेय में सरकार बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किए है।

गरीबी रेखा को लेकर कहीं यह बात MP Sarpanch Latest News

मंच में प्रदेश की जन मानस हितैषी योजनाओं को लेकर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कंहा कि प्रदेश में गरीबी रेखा के कार्ड व्यापक पैमाने पर बनाए गए है, फिर भी अगर कोई बकाया में इस कार्ड के पात्र है तो वह अपना नाम भेजे। राज्य सरकार उनका नाम गरीबी रेखा में जोड़ेगी।

Next Story