मध्यप्रदेश

MP Rabi Uparjan 2023: एमपी में गेहूं खरीदी के पंजीयन को लेकर आया LATEST UPDATE, जानें

MP Rabi Uparjan 2023
x

MP Rabi Uparjan 2023

MP Rabi Uparjan 2023 Date:समर्थन मूल्य पर गेहूं की बिक्री करने के लिए किसानों को पंजीयन कराना होगा। इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया बहुत जल्दी शुरू होने वाली है।

MP Rabi Uparjan 2023: समर्थन मूल्य पर गेहूं की बिक्री करने के लिए किसानों को पंजीयन कराना होगा। इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया बहुत जल्दी शुरू होने वाली है। राज्य सरकार ने तारीख की घोषणा कर दी है। बताया गया है कि 1 फरवरी 2023 से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन कराया जा सकता है। जानकारी के अनुसार इसके लिए निश्चित सेंटर बनाए गए हैं। जहां पर किसान जाकर आसानी के साथ अपनी रबी की फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

बनाए गए 3480 सेंटर

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाने में कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। प्रदेश के 10 संभागों में अलग-अलग जिलों में कई सेंटर बनाए गए हैं। प्रदेशभर के जिलों में लगभग 3480 रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं।

सेंटरों की सूची भी जारी कर दी गई है। किसानों के सहयोग के लिए सरकार ने व्यवस्था दी है कि अगर 1 जिले के अलावा दूसरे जिले में किसानों की जमीन है तो वह समग्र सदस्यता आईडी आधार कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

इनका कागजातों की पड़ेगी आवश्यकता

समर्थन मूल्य पर उपज बेचने रजिस्ट्रेशन के समय कुछ कागजातों की आवश्यकता पड़ेगी। बताया गया है कि किसानों को अपने जमीन से जुड़े हुए दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के समय देने होंगे। इसके अलावा आधार कार्ड, पासबुक की फोटो कॉपी, समग्र आईडी तथा फोन नंबर देना होगा।

किसानों को कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन के समय वह अपने आधार लिंक बैंक खाते को ही रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के साथ दें। अगर आधार कार्ड से लिंक खाता नहीं दिया जाएगा तो पेमेंट पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।

साथ ही बताया गया है कि आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन के समय देना होगा।

25 फरवरी तक होगा रजिस्ट्रेशन

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 25 फरवरी निश्चित की गई है। 25 दिनों के अंदर किसान गेहूं बेचने का पंजीयन अवश्य करवा ले।

Next Story