मध्यप्रदेश

MP Promotional IAS, IPS Officers List: एमपी के 18 कलेक्टर और 24 जिलों के एसपी हैं प्रमोटी अधिकारी

Sanjay Patel
12 Nov 2022 7:57 AM GMT
MP Promotional IAS, IPS Officers List: एमपी के 18 कलेक्टर और 24 जिलों के एसपी हैं प्रमोटी अधिकारी
x
MP Promotional IAS, IPS Officers List: मध्यप्रदेश के कई जिलों की कमान राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने अधिकारियों के हाथों में है। ऐसे एक या दो नहीं 18 जिले हैं। वहीं प्रमोटी आईपीएस के हाथों 24 जिलों की पुलिस कप्तानी का दायित्व है।

MP Promotional IAS IPS Officers List: मध्यप्रदेश के कई जिलों की कमान राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने अधिकारियों के हाथों में है। ऐसे एक या दो नहीं 18 जिले हैं। प्रशासनिक ढांचे को भी भाजपा सरकार अपने मिशन 2023 को लेकर अपने तरीके से व्यवस्थित करने में जुट गई है। गत दिवस हुए ट्रांसफर सूची से यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि प्रदेश सरकार को प्रमोटी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर ज्यादा भरोसा है। सरकार की आंख के तारे केवल प्रमोटी आईएएस नहीं राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस बने अधिकारी भी हैं। ऐसे प्रमोटी आईपीएस के हाथों 24 जिलों की पुलिस कप्तानी का दायित्व है। प्रमोटी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का सहारा लेने की एक वजह राजनीतिक समीकरण भी मानी जा सकती है। ऐसे में सरकार का यह भरोसा आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए आगे भी बरकरार रह सकता है। गत दिवस हुए तबादलों में 2012 बैच के अधिकारी कैलाश वानखेड़े और अरुण परमार को भी कलेक्टर बनाया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नत प्रदेश के आईएएस अधिकारी

MP IAS officers promoted from State Administrative Service: प्रदेश के 18 जिलों की कमान राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने अधिकारियों के हाथों में है। जिनमें वंदना सिंह शहडोल 2009 बैच, अक्षय सिंह शिवपुरी 2010 बैच, संजय कुमार दतिया 2011 बैच, गौतम सिंह मंदसौर 2011 बैच, दिनेश सिंह शाजापुर 2011 बैच, संजय कुमार मिश्रा पन्ना 2011 बैच, शिवराज सिंह वर्मा बड़वानी 2011 बैच, मनोज पुष्प रीवा 2011 बैच, उमाकांत भार्गव विदिशा 2011 बैच, कृष्णदेव त्रिपाठी उमरिया 2012 बैच, अरुण परमार सिंगरौली 2012 बैच, कुमार पुरुषोत्तम खरगोन 2012 बैच, सुभाष कुमार द्विवेदी टीकमगढ़ 2012 बैच, तरुण भटनागर निवाड़ी 2012 बैच, अरविंद दुबे रायसेन 2012 बैच, नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी रतलाम 2012 बैच, विकास मिश्रा डिंडोरी 2013 बैच, कैलाश वानखेड़े आगर मालवा 2013 बैच शामिल हैं।

24 जिलों के प्रमोटी पुलिस अधीक्षक

Promoter police SP of MP: प्रमोटी आईपीएस के हाथों 24 जिलों की पुलिस कप्तानी है। जिनमें प्रशांत खरे टीकमगढ़, वीरेन्द्र सिंह उज्जैन, सत्येन्द्र सिंह सिंगरौली, टीके विद्यार्थी निवाड़ी, अमित सांघी ग्वालियर, अवधेश गोस्वामी राजगढ़, सुनील जैन कटनी, मोनिका शुक्ला विदिशा, मुकेश श्रीवास्तव सीधी, किरणलता केरकेट्टा ग्रामीण भोपाल, वीएस बिरदे ग्रामीण इंदौर, रामजी श्रीवास्तव सिवनी, डालूराम तेनीवार दमोह, जगदीश डाबर शाजापुर, प्रमोद सिन्हा उमरिया, धर्मवीर सिंह खरगौन, यशपाल सिंह राजपूत मंडला, रघुवंश सिंह अशोक नगर, आलोक कुमार श्योपुर, संजय सिंह डिंडोरी, राकेश सागर आगर मालवा, राजेश सिंह शिवपुरी, मनोज कुमार सिंह अलीराजपुर, मनीष अग्रवाल हरदा शामिल हैं।

Next Story