मध्यप्रदेश

MP Promotion Rules 2022 : एमपी के कर्मचारियों के लिए ड्राफ्ट तैयार, 3 लाख कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा

MP Promotion Rules 2022 : एमपी के कर्मचारियों के लिए ड्राफ्ट तैयार, 3 लाख कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा
x
MP News : एमपी में कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के लिए ड्राफ्ट तैयार हो गया है.

MP Promotion News Rule 2022 In Hindi : कर्मचारियों को सुविधा और लाभ पहुंचाने के लिए सरकारें सदैव काम करती रही हैं तो वहीं कर्मचारियों को भी अपने ही विभाग में बड़े पद पर काम करने की हसरत रहती है। ऐसे कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार बड़ी खुशखबरी दे सकती है। ख़बरों के तहत 6 वर्षों से पदोन्नति (Promotion) पर लगी रोक हट सकती है।

तैयार किया गया ड्राफ्ट

जो जानकारी सामने आ रही है उसके तहत पदोन्नति नियम 2022 (Promotion Rule 2022) के लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। तो वहीं सामान्य प्रशासन विभाग को विधि विभाग ने संशोधित नियम की जानकारी शुक्रवार को भेज दी है। विधि विभाग के मुताबिक प्रति वर्ष पदों की गणना का काम किया जाएगा। जिसकी देख रेख उच्च स्तरीय कमेटी करेगी।

कैबिनेट में रखा जाएगा प्रास्तव

जानकारी के तहत पदोन्नति के लिए जो ड्राफ्ट तैयार किया गया है उसे विभाग के द्वारा कैबिनेट में रखने की तैयारी की जा रही है। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही कर्मचारियों के पदोन्नति का रास्ता साफ हो पाएगा।

वरिष्ठता के आधार पर होगी प्रक्रिया

जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उसके तहत प्रदोन्नति के लिए वरिष्ठता के आधार पर प्रक्रिया की जाएगी। यानि कि पहले वरिष्ठ जनों के नामों को सूची में शामिल किया जाएगा तो इसमें आरक्षण के लिए जो मापदंड सरकार के द्वारा तय किया गया है उसको भी पदोन्नति में आधार माना जाएगा।

पदोन्नति की आस में रिटायर हो गए कर्मचारी

दरअसल पदोन्नति में लगी लम्बे समय से रोक के चलते प्रदेश के तकरीबन 70 हजार कर्मचारी रिटायर्ड हो गए, यही वजह है कि सरकार अब पदोन्नति के लिए शासन स्तर पर ड्राफ्ट तैयार करके कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की तैयारी की जा रही है।

Next Story