मध्यप्रदेश

MP POLICE PROMOTION: मध्यप्रदेश में 368 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की हुई पदोन्नति

Neelam Dwivedi
29 Dec 2023 10:25 PM IST
MP POLICE PROMOTION
x

MP POLICE PROMOTION

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति करने के लिए निर्देशित किया गया था.

MP POLICE PROMOTION: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों -कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति करने के लिए निर्देशित किया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक (MP DGP) सुधीर सक्सेना ने पुलिस विभाग के सभी शाखाओं को आदेशित किया गया।

इसी तारतम्य में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) द्वारा विभिन्न संवर्गों की विभागीय पदोन्नति समितियां गठित कर पदोन्नति की कार्रवाई की गई जिसमें विभिन्न संवर्गों (जीडी, आर्म्स, अश्वारोही, बैंड) में उप निरीक्षक से निरीक्षक 67, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक 118 एवं प्रधानारक्षक से सहायक उप निरीक्षक के 167, इसी तरह 368 अधिकारियों/ कर्मचारियों की उपयुक्तता सूची जारी कर पदोन्नति प्रदान की गई। इनके अलावा राज्य के 13 आईपीएस अधिकारियों का भी प्रमोशन किया गया है। देखें डीआईजी से आईजी पद के लिए प्रोमोट हुए भापुसे अधिकारियों की लिस्ट...

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story