मध्यप्रदेश

MP Patwari Recruitment Exam Result: एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट फिर से घोषित , मेरिट लिस्ट, कट ऑफ, वेटिंग लिस्ट Direct Link Downooad

MP Patwari Result 2023 Date
x

MP Patwari Result 2023 Date

MP Patwari Recruitment Exam Result: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा राजस्व विभाग पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है.

MP Patwari Recruitment Exam Result: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा राजस्व विभाग पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट घोषित करने के पश्चात ऐसा प्रयास किया गया है कि रिजल्ट से जुड़ी हुई सभी छोटी-बड़ी जानकारी उन्हें उपलब्ध करवाई जाय। आइए कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा जारी किए गए रिजल्ट, मेरिट लिस्ट कट ऑफ तथा वेटिंग लिस्ट के बारे में विधिवत जानकारी प्राप्त करें।

जाने कब आयोजित की गई थी परीक्षा

जानकारी के अनुसार कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा 15 मार्च से 26 अप्रैल 2023 तक मध्यप्रदेश के 13 शहरों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से समूह 2 उपसमूह 4 सहा. संपरीक्षक, सहा. जनसंपर्क अधिकारी, सहा नगर निवेक्षक, सहा राजस्व अधिकारी, सहा. अग्नि शमन अधिकारी एवं समकक्ष पदों की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती तथा भू-अभिलेख, राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी पद के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया था।

निर्विघ्नम परीक्षा आयोजित करने के पश्चात कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षा परिणाम 30 जून 2023 को जारी कर दिया गया। उक्त परीक्षा के संशोधित परिणाम की मेरिट में 6 पोस्ट कोड 183, 187, 191,202, 203 एवं 204 में अभ्यर्थियों एवं तद्अनुसार प्रतीक्षा सूची में परिवर्तन हुआ है शेष परिणाम यथावत है।

की गई नई व्यवस्था

परीक्षा परिणाम जारी होने के पश्चात अभ्यर्थियों के मन में तरह-तरह के सवाल रहते हैं। तभी तो इस बार कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ अपना प्रतिवेदन, नोट, कट ऑफ, टॉप 10 और मार्क्स डिटेल भी जारी किया गया है। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा प्रयास किया गया है कि उम्मीदवारों के मन में उठने वाले सभी सवालों के जवाब उनको उपलब्ध करवाए जाएं। दूसरे तौर पर कहा जा सकता है कि इस बार कर्मचारी चयन मंडल ने पूरी पारदर्शिता के साथ परिणाम घोषित किया है। जो अभ्यर्थियों की सभी शंकाओं को दूर करेगा।

Next Story