मध्यप्रदेश

12 लाख 80 हजार परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर, MP Patwari Bharti Result 2023 को लेकर सबसे बड़ा UPDATE आया सामने

12 लाख 80 हजार परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर, MP Patwari Bharti Result 2023 को लेकर सबसे बड़ा UPDATE आया सामने
x
MP Patwari Bharti 2023 Result Kab Ayega: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के करीब 12 लाख 80 हजार परीक्षार्थियों को पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 का बेहद बेसब्री से इंतजार है।

MP Patwari Bharti 2023 Result Kab Ayega: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के करीब 12 लाख 80 हजार परीक्षार्थियों को पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 का बेहद बेसब्री से इंतजार है। तो वहीं मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) को पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (MP Patwari Bharti 2023 Result) तैयार करने में कड़ी मशक्कत करना पड़ रही है, क्योंकि परीक्षा में पूछे गए सवालों पर 3200 आपत्तिय दर्ज हुईं है।

MP Patwari Bharti 2023 Result: क्यों हो रही देरी?

बता दें की सवालों पर 3200 आपत्तियों का निराकरण करने में ईएसबी को काफी मेहनत करना पड़ रही है। इसके चलते रिजल्ट जारी होने में विलंब भी हो सकता है। ईएसबी ने मार्च और अप्रैल में पटवारी के छह हजार 755 पदों प भर्ती कराने के लिए 12.79 लाख आवेदकों की परीक्षा आयोजित कराई थी। परीक्षा का आयोजन 35 दिनों की 70 पारियों में पूरा किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पूरी परीक्षा में करीब 14 हजार प्रश्न पूछे गए। इन सभी में से 3200 सवालों पर उम्मीदवारों ने आपत्ति दर्ज कराई है। बता दें इनका निराकरण ईएसबी को करना है। इन 3200 सवालो का निराकरण करने में ईएसबी के अधिकारीयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें की पटवारी में सिलेक्शन को लेकर उम्मीदवारों में क्रेज बना हुआ है। वे मॉडल आंसर की से अपना रिजल्ट तैयार कर चुके है। उन्हें सिर्फ इन रिजल्ट के फाइनल रिजल्ट का इंतजार है। वहीं ईएसबी भी रिजल्ट देने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है। सवालो में आपत्तियों की संख्या ज्यादा होने के कारण रिजल्ट जारी करने में समय लगा है। इसके कारण जून में रिजल्ट आना मुश्किल दिखाई रहा है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में फाइनल आंसर (MP Patwari Bharti Final Answer Key) की आने के बाद रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

MP Patwari Result Link: मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिसियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी से निवेदन हैं की रिजल्ट के लिए समय समय पर इस वेबसाइट पर विजिट करें। बाकी हम हैं ही आपको मध्य पटवारी भर्ती रिजल्ट को लेकर आपको अपडेट देते रहेंगे।

Next Story