मध्यप्रदेश

MP Patwari Bharti Merit List 2023: मध्यप्रदेश पटवारी मैरिट लिस्ट जारी

mppeb
x

mppeb

MP Patwari Bharti Merit List 2023: मध्यप्रदेश में पटवारियों की भर्ती होने वाली है। पटवारी भर्ती के लिए परीक्षाएं हो चुके हैं।

MP Patwari Bharti Merit List 2023: मध्यप्रदेश में पटवारियों की भर्ती होने वाली है। पटवारी भर्ती के लिए परीक्षाएं हो चुके हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। सभी जानना चाहते हैं कि हल्का पटवारी भर्ती में नौकरी का सुनहरा सपना पूरा होगा या नहीं। अगर आप भी इसी इंतजार में है तो संभावित मेरिट कटऑफ जारी किया गया है। इसके संबंध में आपको समाचार के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है।

किसका कितना रहेगा कटऑफ MP Patwari Bharti Cut Off Category In Hindi

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती (Madhya Pradesh Patwari Bharti) मे प्रदेश के सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे। सभी वर्ग के लोगों को शामिल कर आवेदन लिए गए थे। साथ ही आवेदन के बाद आवेदक परीक्षा में शामिल भी हुए। वर्गवार सीटों का आरक्षण किया गया था। अब किसे सफलता मिलेगी या नहीं आने वाला वक्त ही बताएगा।

2017 में इतना रहा कट ऑफ

जानकारी के अनुसार 2017 में कट ऑफ मेरिट लिस्ट में बताया गया है कि सामान्य 85 से 90 अंक अनुमानित किए गए थे। वही एससी और एसटी वर्ग के लिए यह अंक 76 से 80, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 81 से 85 संभावित आये थे।

लाने होंगे कितने नंबर

यह जानना आवश्यक है कि कितने नंबर पर अनुसूचित जनजाति के छात्रों को नौकरी मिलेगी और कितने नंबर पर पिछड़ा वर्ग के छात्रों और सामान्य वर्ग के छात्रों को नौकरी मिल पाएगी। इन्हीं नंबरों के आधार पर मेरिट तैयार होगी। बताया गया है कि सामान्य वर्ग जिसे जनरल कैटेगरी कहा जाता है उसका कटऑफ 160 से 170 प्लस रहेगा। इससे कम नंबर पाने वाले सामान्य वर्ग के लोगों को नौकरी मिल पाना बड़ा मुश्किल है। बताया गया है कि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार जो पटवारी चयन परीक्षा में शामिल हुए हैं उन्हें कम से कम 140 से 149 अंक लाने होंगे। लेकिन इनमें भी संभावना जताई जा रही है कि बटआफ और बढ़ सकता है। एससी उम्मीदवारों को 137 से 142 तक अंक लाने होंगे। कभी इनका चयन हो पाएगा। इसी तरह बताया गया है कि एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का कथा 130 से 137 के बीच जा सकता है। वही बात अगर ईडब्ल्यूएस की करें तो इसका कटऑफ 150 से 160 तक तथा इससे प्लस ही रहेगा।

हो चुकी है परीक्षा

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा हर साल सरकारी कर्मचारी के हजारों पदों पर भर्ती की जाती है। वर्ष 2023 में पटवारी के लिए 9073 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किए गए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2023 थे। जिसके लिए लिखित परीक्षा 26 अप्रैल 2023 तक जारी रही।

Next Story