मध्यप्रदेश

MP Patwari Bharti 2023: पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर फिर आई Latest Updtae, पास होने के लिए लाने होंगे कम से कम इतने अंक, 73% आरक्षण भी लागू, जाने A TO Z....पूरी प्रक्रिया

MP Patwari Vacancy 2023
x

MP Patwari Vacancy 2023

MP Patwari Vacancy 2023: पटवारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष सूचना जारी की गई है।

MP Patwari Bharti 2023: पटवारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष सूचना जारी की गई है। इस सूचना के अनुसार बताया गया है कि पटवारी परीक्षा में पास होने का न्यूनतम अंक 50 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। इससे कम अंक पाने वालों को अनुत्तीर्ण माना जाएगा। साथ ही आरक्षण के लिए भी विशेष जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि 73 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से पटवारियों की भर्ती होगी।

किसे कितना लाना होगा पासिंग मार्क MP Patwari Bharti Pariksha Me Pass Hone Ke Liye Kitne numbare lane honge

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए अंको का निर्धारण कर दिया गया है। बताया गया है कि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए भी 40 प्रतिशत अंक उत्तीर्ण होने के लिए निर्धारित किया गया है।

MP Me Patwari Bharti Kab se Hogi साथ ही बताया गया है कि निर्धारित किया गया प्रतिशत अंक किसी भी आरक्षित या अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ मार्क्स नहीं है। यह मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स है। इससे कम अंक पाने वालों को अनुत्तीर्ण माना जाएगा। सवाल भर्ती का तो इसके लिए अलग से मेरिट तैयार की जाएगी।

क्या है आरक्षण की प्रक्रिया MP Patwari Bharti Online Form kaise bhare, MP Patwari Bharti Online Apply Kaise kare

मध्यप्रदेश में पटवारी एवं ग्रुप 2 की भर्ती के लिए 73 प्रतिशत वर्टिकल आरक्षण घोषित किया गया है। बताया गया है कि एसटी के लिए 20 प्रतिशत, एससी के लिए 16 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। शेष बचा अनारक्षित वर्ग के लिए है।

किसके लिए है कितने पद MP me patwari bharti kitne pado me hogi

पटवारी के लिए 6755 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 2102 पद अनारक्षित वर्ग के लिए, 566 ईडब्ल्यूएस, 862 एससी, 1722 एसटी, 1503 ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। वही ओपन कैटेगरी में 3243 पद है। जिसमें ओपन महिला कैटेगरी के लिए 1542, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 463, भूतपूर्व सैनिक महिला के लिए 191, संविदा कर्मी के लिए 905 संविदा कर्मी महिला के लिए 411 पद है।

Next Story