मध्यप्रदेश

MP Pathology Center Registration New Rules 2023: एमपी में पैथोलॉजी सेंटर के लिए बनेंगे नियम, अनिवार्य होगा पंजीयन? सैंपल लेने वाले के लिए भी जारी हुए नियम

MP Pathology Center Registration New Rules 2023: एमपी में पैथोलॉजी सेंटर के लिए बनेंगे नियम, अनिवार्य होगा पंजीयन? सैंपल लेने वाले के लिए भी जारी हुए नियम
x
MP Pathology Center News: आज छोटे से लेकर बडे़ शहरों के हर गली में पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर खुले हुए है।

MP Pathology Center Registration 2023: आज छोटे से लेकर बडे़ शहरों के हर गली में पैथोलॉजी कलेक्शन (Pathology Center) सेंटर खुले हुए है। किसी के नाम पर कोई भी पैथोलॉजी चला रहा है। अगर सेंपल के लिए खून निकालते बनता है तो वह बडे धौंस के साथ अपने आपको लैब टेक्नीशियन बताने से नहीं चूकता। इसकी शिकायत आम लोगों तथा जन प्रतिनिधियो ने सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग से की। लेकिन नियम के अभाव में कोई कार्रवाई सुनिश्चित नही हो पा रही थी। लेकिन अब सरकार पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर के लिए भी नियम निर्धारित करने जा रही है।

तैयार में जुटा स्वास्थ्य विभाग MP Pathology Center Registration New Rules 2023

लगातार मिल रही शिकायतों को नजर में रखते हुए स्वास्थ्य भोपाल का स्वास्थ्य अमला चौकन्ना हुआ है। जानकारी मिल रही है कि पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटरो के लिए सरकार नियम बनाने का आदेश दिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। नियम निर्धारित किये जा रहे है।

क्या है तैयारी में MP Pathology Center Latest News

स्वास्थ्य विभाग से मिली कुछ जानकारी के अनुसार बताया गया है कि अब पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटरों को भी स्वास्थ्य विभाग में पंजीयन करवान अनिवार्य किया जायेगा। साथ में बताया गया है कि पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर में कार्य कारने वाले कर्मचारियो के लिए योग्यता निर्धारित की जायेगी। योग्यता के लिए विभाग विचार मंथन कर रहा है।

पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर में भी बायो मेंडिकल वेस्ट के निस्तारण की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए पर्यावरण विभाग से अनुमति को शामिल किया जायेगा।

चल रहा कमीशन का खेल MP Pathology Center Registration Latest News

पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर खोलने के नाम पर कमीशन का खेल लम्बे समय से खेला जा रहा है। एक पैथोलॉजी के नाम पर शहर में तथा शहर के बाहर भी पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर खोले जा रहे हैं। यहां तक की शहर से लगे गांवों में कलेक्शन सेंटर के कर्मचारी नीम हकीमों के कहने पर सेंपल लेने पहुंच रहे हैं।

Next Story