मध्यप्रदेश

MP Panchayat Chunav 2022 Result Live: जिला पंचायत में कहां- किसकी सरकार, देखें लिस्ट...

Aaryan Puneet Dwivedi
14 July 2022 2:30 PM IST
Updated: 2022-07-14 09:07:53
MP Panchayat Chunav 2022 Result Live: जिला पंचायत में कहां- किसकी सरकार, देखें लिस्ट...
x
MP Panchayat Chunav 2022 Result Live: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम आज गुरुवार को आने हैं. ग्वालियर-इंदौर समेत 25 जिलों में भाजपा तो 11 में कांग्रेस जीत रही है.

MP Panchayat Chunav 2022 Result Live: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम आज गुरुवार को आने हैं. रुझान शुरू हो चुके हैं. ग्वालियर-इंदौर समेत 25 जिलों में भाजपा आगे चल रही है. जबलपुर-भोपाल समेत 11 जिलों में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है, वहीं रीवा, शहडोल, सतना समेत 14 जिलों में दिलचस्प मुकाबला है.

मध्य प्रदेश में 3 चरण में निपटे पंचायत चुनाव के लिए टैबुलाइजेशन (सारणीकरण) और रिजल्ट की घोषणा आज होगी. प्रदेश की कुल 313 जनपद और 23 हजार 12 ग्राम पंचायतों में पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के नाम घोषित किए जाएंगे.

साथ ही राज्य के 52 जिला पंचायतों में सदस्यों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी. शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस है.

वहीं, 14 जिलों में अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर कड़ा मुकाबला है. दो जिले भिंड-मुरैना में काउंटिंग पूरी नहीं होने से तस्वीर साफ नहीं हुई है. कई जिलों में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है.

इन जिला पंचायतों में भाजपा आगे

अलीराजपुर, अशोकनगर, इंदौर, उज्जैन, कटनी, खंडवा, गुना, ग्वालियर, डिंडौरी, दतिया, नरसिंहपुर, निवाड़ी, नीमच, पन्ना, बड़वानी, बुरहानपुर, बैतूल, रतलाम, रायसेन, विदिशा, शाजापुर, श्योपुर, हरदा, नर्मदापुरम और सागर.

कांग्रेस को यहां मिल रही बढ़त

भोपाल, जबलपुर, उमरिया, अनूपपुर, झाबुआ, देवास, बालाघाट, सिवनी, राजगढ़, सिंगरौली और छिंदवाड़ा.

इन जिलों में कड़ा मुकाबला

रीवा, शहडोल, शिवपुरी, सतना, सीधी, सीहोर, आगर-मालवा, खरगोन और छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, धार, मंडला, मंदसौर.

3 चरण में हुए हैं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

पंचायत चुनाव 3 चरण में हुए हैं. 25 जून, 1 जुलाई और 8 जुलाई को वोटिंग के बाद काउंटिंग हो चुकी है. शुरुआती रुझान सामने भी आ चुके हैं, लेकिन जीतने-हारने वालों की घोषणा आधिकारिक रूप से 14 और 15 जुलाई को ही होगी. काउंटिंग और ब्लॉक स्तर पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है.

इनके लिए हुए चुनाव

पहले चरण में 8702, दूसरे चरण में 7661 और तीसरे चरण में 6649 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव हुए थे. वहीं, कुल 313 जनपद और सभी जिला पंचायतों के लिए भी चुनाव हुए. इनकी अधिकारिक घोषणा आज गुरुवार को होगी. जबकि काउंटिंग मतदान के दिन ही पूर्ण कर ली गई थी. updating...

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story