मध्यप्रदेश

MP Panchayat Chunav 2022: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा, इस तारीख को होगा पहले चरण का मतदान

Saroj Tiwari
4 Dec 2021 11:52 AM GMT
MP Panchayat Chunav News
x
MP Panchayat Chunav 2022: मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है।

Madhya Pradesh Panchayat Chunav News: मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग (Madhya Pradesh State Election Commission) ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (MP Panchayat Chunav) की घोषणा कर दी है। अब घोषणा होते ही लंबे समय चुनाव लड़ने की तैयारी वाले लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है। इसी के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। इसी के कारण अब गांवों में चुनाव के गर्माहट बढ़ जाएगी। चैपाल में देर रात तक बैठकों का दौर चलेगा।

तीन चरणों में होंगे मतदान (MP Panchayat Chunav 2022)

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (MP Panchayat Chunav) के मतदान तीन चरणों में कराए जाएंगे।

  • MP Panchayat Chunav 2022 Date and Timings: पहले चरण का मतदान 6 जनवरी को होगा। दूसरा चरण 28 जनवरी एवं तीसरे चरण का मतदान 16 फरवरी को कराया जाएगा।
  • MP Panchayat Chunav Result: परिणाम 23 फरवरी को आएगा।

पहले चरण में 9 जिले, दूसरे चरण में 7 एवं तीसरे चरण में 36 जिलों में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र में एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान अधिकारी मौजूद रहेंगे। 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद कर दिया जाएगा। सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदाताओं को पर्ची के साथ कोई एक पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। चुनाव में 55000 ईव्हीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। 13 दिसंबर से नामांकन फार्म मिलेंगे।

हर एक पंचायत में होगी एक अतिरिक्त ईव्हीएम

जनपद व जिला पंचायत का मतदान ईव्हीएम से होगा और जिला केन्द्र पर मतगणना की जाएगी। हर एक पंचायत के लिए एक अतिरिक्त ईव्हीएम होगी। शिकायतों के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिला पंचायत सदस्य के 859, जनपद सदस्य के 6727, सरपंच के 22581 एवं पंच के 362754 सदस्यों का चुनाव होगा। 114 पंचायतों में मार्च 2022 में कार्यकाल समाप्त होने पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं सरकार ने 2014 के आरक्षण की स्थिति को बहाल किया है।

Next Story